होमगार्ड परीक्षा को लेकर तैयारियों की समीक्षा, निर्देश

Newswrap हिन्दुस्तान, सिद्धार्थ
Follow us on Google News
share

सिद्धार्थनगर में 25, 26 और 27 अप्रैल 2026 को होने वाली होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तैयारी के लिए जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता में बैठक हुई। परीक्षा केंद्रों पर सुविधाएं, सीसीटीवी कैमरे और जैमर की जांच के निर्देश दिए गए। परीक्षा की पहली पाली 10 से 12 बजे और दूसरी पाली 3 से 5 बजे होगी।

होमगार्ड परीक्षा को लेकर तैयारियों की समीक्षा, निर्देश

सिद्धार्थनगर। जनपद में आगामी 25, 26 एवं 27 अप्रैल 2026 को आयोजित होने वाली होमगार्ड भर्ती परीक्षा-2026 को सकुशल शांतिपूर्ण एवं सुचिता के साथ संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक महाजन की उपस्थिति में परीक्षा की तैयारियों को लेकर सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं स्टेटिक ऑफिसर तथा केंद्र व्यवस्थापक के साथ कैम्प कार्यालय पर बैठक सम्पन्न हुई। डीएम ने सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं स्टेटिक ऑफिसर तथा केंद्र व्यवस्थापक को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान करते हुए कहा कि उनके द्वारा अपने-अपने परीक्षा केंद्रों पर भ्रमण कर यह सुनिश्चित कर लिया जाए कि परीक्षा केंद्र पर सभी मूलभूत सुविधाएं एवं सीसीटीवी कैमरे एवं जैमर सुचारू रूप से कार्य कर रहे हैं, यदि कोई भी मूलभूत सुविधा, सीसीटीवी कैमरा एवं जैमर सुचारू रूप से काम नहीं कर रहा हो तो तत्काल उसको सही कराने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

प्रथम पाली 10 बजे से 12 बजे तक तथा द्वितीय पाली तीन बजे से पांच बजे तक होगी। एडीएम गौरव श्रीवास्तव, एएसपी प्रशांत कुमार, वरिष्ठ कोषाधिकारी रमेन्द्र कुमार मौर्य, जिला विद्यालय निरीक्षक अरूण कुमार, समस्त उपजिलाधिकार, समस्त सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक ऑफिसर तथा केंद्र व्यवस्थापक व जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।