डॉ.भीमराव आंबेडकर जयंती मनाने के लिए जोरों पर चल रही तैयारी

Apr 08, 2026 02:38 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सिद्धार्थ
share

Siddhart-nagar News - 07 एसआईडीडी 31: डुमरियागंज क्षेत्र के बनगवा बरई गांव जाने वाले सड़क किनारे झंडा लगाते हुए बच्चों की टोली

डॉ.भीमराव आंबेडकर जयंती मनाने के लिए जोरों पर चल रही तैयारी

डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। 14 अप्रैल को भारत रत्न डॉ.भीमराव आंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाने के लिए क्षेत्र में तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। विभिन्न स्थानों पर समितियों की बैठकें, पार्कों का सौंदर्यीकरण और बाबा साहेब की प्रतिमाओं की सफाई व सजावट, पोस्टर-झंडा लगाने का कार्य तेज कर दिया गया है।डुमरियागंज कस्बा समेत सेमुवाडीह, माली मैनहा, शाहपुर, बनगवा बरई, महुआ खुर्द, जमौती, हल्लौर, गौहनियाराज, भटंगवा आदि गांवों में बाबा साहेब के अनुयायी निवास करते हैं। 14 अप्रैल को जयंती मनाने के लिए बौद्ध पार्क में बनी प्रतिमाओं की रंगाई पुताई, घरों की साफ-सफाई और सड़क किनारे बल्ली लगाकर बैनर और झंडा लगाने का कार्य करना शुरू कर दिए हैं।

मंगलवार को डुमरियागंज तहसील रोड से खुनखुन जाने वाले मार्ग पर स्थित एकघरवा से बनगवा बरई को जोड़ने वाली सड़क किनारे बच्चों की टोली बल्ली पर बाबा साहेब के चित्र व बौद्ध धर्म निशान वाला झंडा लगाते हुए दिखाई दिए। श्याम गौतम, प्रेम, अनुसागर, अनिकेश, कुणाल कुमार, रूपेश ने बताया कि संविधान निर्माता डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाने के उपलक्ष्य में यह कार्य किया जा रहा है। दिवस की पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होगा। डुमरियागंज तहसील मार्ग पर स्थापित बाबा साहेब की प्रतिमा की रंगाई पुताई, शाहपुर स्थित परिवर्तन पार्क और जमौति स्थित बौद्ध बिहार में रंगाई-पुताई और साफ-सफाई का कार्य किया जा रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।