Siddhart Nagar News: गागापुर–मनकौरा मार्ग बना दलदल, आवागमन में परेशानी
Siddhart Nagar News: बिजौरा, हिन्दुस्तान संवाद।गागापुर गांव से मनकौरा जाने वाला मुख्य मार्ग हल्की बारिश में ही दलदल में बदल गया है। सड़क पर कीचड़ और जलभराव से ग्रामीणों

Siddhart Nagar News: बिजौरा, हिन्दुस्तान संवाद। गागापुर गांव से मनकौरा जाने वाला मुख्य मार्ग हल्की बारिश में ही दलदल में बदल गया है। सड़क पर कीचड़ और जलभराव से ग्रामीणों का पैदल चलना मुश्किल हो गया है। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और दोपहिया वाहन चालकों को उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद अब तक सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई।ग्रामीण चिंकू चौहान ने बताया कि सड़क की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि घर से बाहर निकलना भी चुनौती बन गया है। बारिश होने पर पूरा मार्ग फिसलन भरा हो जाता है, जिससे आए दिन बच्चे और बुजुर्ग गिरकर चोटहिल हो रहे हैं।
उन्होंने कहा कि जिम्मेदार अधिकारियों को कई बार बताया गया, लेकिन अब तक किसी ने ध्यान नहीं दिया। ग्रामीण मिठाई यादव ने बताया कि यह मार्ग आसपास के गांवों के लोगों के आवागमन का प्रमुख रास्ता है। बरसात के मौसम में सड़क पर कीचड़ और गड्ढों से पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। बाइक और साइकिल सवार भी दुर्घटना के डर से इस रास्ते से गुजरने से बचते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की जर्जर स्थिति के कारण स्कूल जाने वाले बच्चों, मरीजों और रोजमर्रा के काम से आने-जाने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना है कि यदि जल्द सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई तो बारिश के पूरे मौसम में लोगों की परेशानी और बढ़ जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


