Siddhart Nagar News: औचक निरीक्षण में सीओ ने परखी गोल्हौरा थाने की नब्ज
Siddhart Nagar News: चित्र परिचयः औचक निरीक्षण में सीओ ने परखी गोल्हौरा थाने की नब्जऔचक निरीक्षण में सीओ ने परखी गोल्हौरा थाने की नब्जऔचक निरीक्षण में सीओ ने परखी गोल्हौरा

Siddhart Nagar News: इटवा, हिन्दुस्तान संवाद। पुलिस क्षेत्राधिकारी इटवा पवीन प्रकाश बुधवार को अचानक गोल्हौरा थाने पहुंच गए। सीओ के औचक निरीक्षण से पुलिस कर्मियों में हलचल रही। उन्होंने थाना परिसर की विभन्नि व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ अभिलेखों की स्थिति भी परखी।सीओ ने सबसे पहले थाने के मालखाना और शस्त्रागार का निरीक्षण किया। इसके बाद थाना कार्यालय, महिला हेल्पडेस्क, साइबर हेल्पडेस्क और सीसीटीएनएस कार्यालय की व्यवस्थाएं देखीं। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों से कार्यों की जानकारी ली और जरूरी दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान थाने में रखे विभन्नि रजिस्टरों और अभिलेखों का भी अवलोकन किया। महिला हेल्पडेस्क पर आने वाली शिकायतों के निस्तारण और साइबर अपराध से जुड़ी शिकायतों पर पुलिस की कार्रवाई की जानकारी ली।
सीओ ने अभिलेखों को दुरुस्त रखने और सभी कार्यों को समय से पूरा करने के निर्देश दिए। इसके अलावा थाना मेस और बैरक का निरीक्षण कर साफ-सफाई समेत अन्य व्यवस्थाओं को भी देखा। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने पुलिस कर्मियों को अपने दायित्यों के प्रति गंभीर रहने और शिकायतों के निस्तारण में तत्परता बरतने को कहा। उन्होंने थाने की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्र समेत थाने के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

