Siddhart Nagar News: थाने में महिला से मारपीट, पुलिस पर 20 हजार मांगने का आरोप
Siddhart Nagar News: वायरल वीडियो -वीडियो वायरल कर थाना शोहरतगढ़ पुलिस पर लगाए गए आरोप -सीओ ने कहा,

Siddhart Nagar News: शोहरतगढ़ (सिद्धार्थनगर), हिन्दुस्तान संवाद। सिद्धार्थनगर जिले के शोहरतगढ़ नगर पंचायत क्षेत्र की एक महिला के साथ थाना शोहरतगढ़ पुलिस द्वारा एक मामले को लेकर थाना में कथित मारपीट व अभद्र व्यवहार करने और बीस हजार रुपये मांगे जाने के आरोप से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं, सीओ ने आरोपों के पुष्टिकारक सबूत न होने की बात कही है। हिन्दुस्तान समाचार पत्र वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। कस्बा शोहरतगढ़ के कल्लू उर्फ अजय मद्धेशिया की शिकायत के आधार पर अरमान जावेद पुत्र इजहार हुसैन निवासी नगर पंचायत शोहरतगढ़ थाना शोहरतगढ़ के विरुद्ध थाना शोहरतगढ़ पर धारा 75 (1), 79, 351(2) बीएनएस एवं धारा 7/8 पॉक्सो अधिनियम पंजीकृत है।
प्रकरण में आरोपी अरमान जावेद को 26 अगस्त को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस मामले में अरमान जावेद के पिता इजहार हुसैन व बहन का पुत्र की गिरफ्तारी से जुड़ी बातों को लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें उन्होंने थाना शोहरतगढ़ के दो पुलिसकर्मियों पर बीस हजार रुपये की मांग करने और बेटी के साथ मारपीट व अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाकर उच्चाधिकारियों से मामले की जांचकर न्याय की गुहार लगाई है। इस बारे में सीओ शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी ने कहा कि पुलिसकर्मियों पर लगाए गए आरोपों के पुष्टिकारक या कार्रवाई के योग्य साक्ष्य अभी तक नहीं पाए गए हैं।

