Siddhart Nagar News: महिला के साथ थाने में मारपीट, पुलिस कर्मियों पर 20 हजार मांगने का आरोप
Siddhart Nagar News: महिला के साथ थाने में मारपीट, पुलिस कर्मियों पर 20 हजार मांगने का आरोपमहिला के साथ थाने में मारपीट, पुलिस कर्मियों पर 20 हजार मांगने का आरोपमहिला के स

Siddhart Nagar News: शोहरतगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत की एक महिला के साथ थाना शोहरतगढ़ पुलिस द्वारा एक मामले को लेकर थाना में कथित मारपीट व अभद्र व्यवहार करने और बीस हजार रुपये मांगे जाने के आरोप से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित है। सीओ ने आरोपों के पुष्टिकारक सबूत न होने की बात कही है।
मामले का विवरण
कस्बा निवासी अरमान जावेद के पिता इजहार हुसैन व बहन की एक वीडियो सोशल मीडिया पर पुत्र के गिरफ्तार करने से जुड़े बातों को लेकर प्रसारित है जिसमें उन्होंने थाना शोहरतगढ़ के दो पुलिसकर्मियों पर बीस हजार रुपये की मांग करने व बेटी के साथ मारपीट व अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाकर उच्चाधिकारियों से मामले की जांचकर न्याय की गुहार लगायी है। हालांकि हिन्दुस्तान अखबार वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
गिरफ्तारी की जानकारी
कस्बा शोहरतगढ़ के कल्लू उर्फ अजय मद्धेशिया की शिकायत के आधार पर अरमान जावेद पुत्र इजहार हुसैन निवासी नगर पंचायत शोहरतगढ़ थाना शोहरतगढ़ के विरुद्ध थाना शोहरतगढ़ पर धारा 75 (1), 79, 351(2) बीएनएस एवं धारा 7/8 पॉक्सो अधिनियम पंजीकृत है। प्रकरण में आरोपी अरमान जावेद को 26 अगस्त को गिरफ्तार किया जा चुका है। सीओ शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी ने कहा कि पुलिस कर्मियों पर लगाये गये आरोपों के पुष्टिकारक या कार्यवाई परक साक्ष्य अभी तक नहीं पाये गये हैं।


