पुलिस कर्मियों ने गश्त कर दिलाया सुरक्षा का भरोसा

Mar 03, 2026 02:00 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सिद्धार्थ
share

Siddhart-nagar News - पचमोहनी में होली के त्योहार के मद्देनजर गोल्हौरा पुलिस ने क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए गश्त की। थानाध्यक्ष रामदेव ने दुकानदारों और स्थानीय लोगों से संवाद कर सुरक्षित तरीके से त्योहार मनाने की अपील की। उन्होंने अराजकता को बर्दाश्त न करने का आश्वासन दिया और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने का आग्रह किया।

पुलिस कर्मियों ने गश्त कर दिलाया सुरक्षा का भरोसा

पचमोहनी, हिन्दुस्तान संवाद। होली के मद्देनजर क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए गोल्हौरा पुलिस ने सोमवार शाम पचमोहनी चौराहे, मुख्य मार्गों और आसपास के इलाकों में गश्त कर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। थानाध्यक्ष रामदेव के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई के दौरान पुलिस कर्मियों ने दुकानदारों और स्थानीय लोगों से संवाद कर त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की। होली खेल रहे बच्चों और युवाओं को भी सुरक्षित तरीके से उत्सव मनाने की सलाह दी गई। थानाध्यक्ष ने कहा कि किसी भी प्रकार की अराजकता, हुड़दंग या कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने लोगों से सहयोग करने व आपसी सौहार्द बनाए रखने को कहा। उन्होंने कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। इस दौरान एसआई रणविजय सिंह, राधेश्याम यादव, सुरेंद्र यादव, अरविंद कुमार, रविकांत मिश्र आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।