Hindi NewsUttar-pradesh NewsSiddhart-nagar NewsPolice Ensure Peace Amid Mazaar Dispute in Bhavani Ganj
मजार विवाद को लेकर अफसरों ने किया फ्लैग मार्च

मजार विवाद को लेकर अफसरों ने किया फ्लैग मार्च

संक्षेप:

Siddhart-nagar News - भवानीगंज थाना क्षेत्र के हिसामुद्दीनपुर-तकियवा में मजार को लेकर विवाद के बाद प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया। पुलिस ने फ्लैग मार्च किया और स्थिति की जानकारी ली। हनुमान चालीसा पाठ और भंडारा कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। प्रशासन शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

Dec 11, 2025 02:08 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सिद्धार्थ
share Share
Follow Us on

डुमरियागंज/भवानीगंज, हिन्दुस्तान‌ टीम। भवानीगंज थाना क्षेत्र के हिसामुद्दीनपुर-तकियवा में मजार को लेकर चल रहे विवाद पर प्रशासन हरकत में आ गया है। बुधवार को सीओ बृजेश वर्मा व तहसीलदार रवि कुमार यादव ने बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों के साथ फ्लैग मार्च किया और मजार पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। अफसरों ने बताया कि शांति व्यवस्था कायम रखने की दिशा में पुलिस प्रशासन पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। सोमवार को हिन्दूवादी संगठन के लोगों ने बैठक करने के साथ मजार के बाहर धार्मिक नारेबाजी की थी। इसके अलावा गुरुवार को हनुमान चालीसा पाठ व भंडारा करने का ऐलान किया था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसके बाद से हड़कंप मच गया। प्रशासन तभी से हरकत में है, सुरक्षा एजेंसियों के अलावा अन्य जिम्मेदारों ने वहां का दौरा किया। बुधवार को तहसीलदार व सीओ ने भवानीगंज और डुमरियागंज थाने की पुलिस के साथ मौके पर पहुंच कर वस्तुस्थिति की जानकारी ली और फ्लैग मार्च कर लोगों को सुरक्षा का अहसास दिलाया। इस दौरान नायब तहसीलदार विष्णु प्रसाद सिंह, प्रभारी निरीक्षक डुमरियागंज श्रीप्रकाश यादव, थानाध्यक्ष भवानीगंज बृजेश सिंह आदि मौजूद रहे। क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। फिलहाल हनुमान चालीसा पाठ व भंडारा कार्यक्रम का आयोजन करने वाले लोगों ने अपना कार्यक्रम स्थगित कर दिया है। एहतियात के तौर पर मजार पर पुलिस बल की तैनाती रहेगी। बृजेश वर्मा, सीओ डुमरियागंज