Hindi NewsUttar-pradesh NewsSiddhart-nagar NewsPolice Arrests Rape Accused in Khesaraha Young Woman Assaulted During Durga Puja
दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार
Siddhart-nagar News - खेसरहा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवती के साथ दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। शनिवार रात, जब युवती घर पर अकेली थी, आरोपित ने घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया।...
Newswrap हिन्दुस्तान, सिद्धार्थMon, 29 Sep 2025 05:17 PM

खेसरहा। खेसरहा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती से दुष्कर्म के आरोपित को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार की रात युवती के घर के लोग दुर्गा पूजा समारोह में शामिल होने गए थे। घर पर युवती अकेली थी। उसे अकेला देख आरोपित घर में घुस गया व उसके साथ दुष्कर्म किया। थोड़ी देर में जब परिजन घर पहुंचे तो पीड़िता ने इसकी जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने थाने पहुंच तहरीर दी। पुलिस तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपित की तलाश में जुटी थी। थानाध्यक्ष खेसरहा अनूप कुमार मिश्र ने बताया कि आरोपित गंगासागर पुत्र जनार्दन चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




