3.15 लाख किसानों को सम्मान निधि की धनराशि खाते में स्थांतरित
Siddhart-nagar News - डुमरियागंज में पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का कार्यक्रम आयोजित किया गया। सांसद जगदंबिका पाल ने किसानों को धनराशि स्थानांतरित होने की जानकारी दी। इस किस्त के तहत 9 करोड़ 32 लाख किसानों को 18,640 करोड़ रुपये की राशि प्रदान की गई। यह किसानों के लिए राहत की खबर है और भाजपा सरकार का वादा है।

डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि की 22वीं किस्त के तहत भनवापुर ब्लॉक क्षेत्र के सोहना स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें ज्योति विष्णु अंतराष्ट्रीय सांस्कृतिक केंद्र गुवाहाटी असम से पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा देश के किसानों के खाते में धनराशि स्थानांतरित करने वाले कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया। इस दौरान सांसद जगदंबिका पाल ने कार्यक्रम में प्रतिभाग कर मौजूद किसानों को जनपद में स्थानांतरित होने वाली धनराशि व संख्या के संबंध में जानकारी प्रदान की है। सांसद ने कहा कि भाजपा सरकार गरीब किसानों के जीवन उत्थान को लेकर प्रयास कर रही है। सम्मान निधि वितरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भनवापुर और इटवा ब्लाक क्षेत्र में किया गया।
जिसमें सांसद जगदंबिका पाल ने पहुंचकर किसानों के साथ पीएम नरेंद्र मोदी के सम्मान निधि स्थानांतरण संबंधी कार्यक्रम को देखा। उन्होंने संबोधन में कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त के तहत देश के 9 करोड़ 32 लाख से अधिक किसानों को रूपया 18,640 करोड़ से अधिक की राशि जारी की गई। जिसमें जनपद के 3,15,055 तीन लाख पन्द्रह हजार पचपन किसानों को 630,110,000 उनके खातों में सीधे स्थानान्तरण कर दिया गया है। जो किसानों के लिए राहत भरी खबर है।उन्होंने कहा कि किसानों के साथ छलावा रूपी वादा किया जाता था और सत्ता पाने के बाद उन्हें हाशिए पर कर दिया जाता था। लेकिन भाजपा की सरकार बनने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी के अब तक के कार्यकाल में गरीब वर्ग के लिए जहां विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। विकास की गंगा बह रही है देश तरक्की के मार्ग पर अक्सर है। वही धरती को हरा भरा रखने वाले अन्नदाताओं के जीवन में उत्थान करने के लिए किसान सम्मान निधि देकर एक नई ऊर्जा का संचार कर रही है।अब यह धनराशि किसानों के खाते में पहुंचने से उनके रुके हुए कार्य और कृषि संबंधी कार्यों को करने में सहायक साबित होगा। भाजपा सरकार की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। इस बात को जनता को समझ कर पार्टी का सहयोग करते रहना चाहिए। इस दौरान एसपी अग्रवाल, संजय सिंह,मोना पाण्डेय, आजाद सिंह, रामतेज शुक्ला, रमेश यादव आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


