
सर्वाइकल, कमर दर्द, लकवा में शरीर को राहत दे रहा फिजियोथैरेपी
Siddhart-nagar News - सिद्धार्थनगर में माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में फिजियोथैरेपी की सुविधा उपलब्ध है, जो सर्वाइकल, कमर दर्द और लकवा से पीड़ित मरीजों को राहत प्रदान कर रही है। यहां प्रतिदिन 25 से 30 मरीज थैरेपी का...
सिद्धार्थनगर। हिन्दुस्तान टीम सर्वाइकल, कमर दर्द, लकवा की दिक्कत है तो इससे परेशान होने की जरूरत नहीं है। इसमें फिजियोथैरेपी कामगार साबित हो रही है। जनपद के माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में भी फिजियोथैरेपी की सुविधा है, जो इस तरह के मरीजों के चेहरे पर मुस्कान लाने का कार्य कर रही है। थैरेपी की सुविधा में मैनुअल व मशीन दोनों की व्यवस्था है। जो प्रतिदिन 25 से 30 मरीजों को थैरेपी की सुविधा का लाभ दे रहा है। अगर आपको भी थेरैपी के सुविधा की जरूरत है तो मेडिकल कॉलेज पहुंचकर स्वास्थ्य लाभ ले सकते हैं। दरअसल, वर्तमान समय की भागदौड़ में भरी जिंदगी में लोग दर्द की समस्या से खासा परेशान हैं।

इसमें सर्वाइकल, कमर दर्द सामान्य समस्या बनी है। इसके अलावा लकवा मारने पर शरीर के कई अंग प्रभावित हो रहे हैं। इससे उस हिस्से पर असर आ जा रहा है। खड़े होने, बैठने, चलने में दिक्कत हो रही है। इस तरह की दिक्कतों को दूर करने में फिजियोथैरेपी मुफीद बना है। फिजियोथैरेपी से प्रभावित हिस्से पर कसरत कराकर सही करने का कार्य किया जा रहा है। इस तरह की समस्या से परेशान बड़ी संख्या में मरीज मेडिकल कॉलेज में पहुंचकर फिजियोथैरेपी का लाभ ले रहे हैं। .......... 30 रुपये में थैरेपी की सुविधा मेडिकल कॉलेज ने फिजियोथैरेपी के लिए सामान्य शुल्क निर्धारित कर रखा है। प्रति मरीज 30 रुपये के हिसाब से थैरेपी का लिया जाता है। इसके एवज में 15 से 20 मिनट की सुविधा का लाभ देकर सेहत को स्वस्थ्य बनाने में सहयोग होता है। प्रतिदिन 25 से 30 मरीज इस सुविधा का लाभ लेते हैं। मेडिकल कॉलेज के बाहर इसी सेवा का शुल्क लगभग 300 रुपये खर्च कर करना पड़ता है। .......... दिव्यांगजन को नि:शुल्क मिलती है सेवा मेडिकल कॉलेज में दिव्यागंजन को नि:शुल्क थैरेपी की सुविधा का लाभ दिया जाता है। कॉलेज प्रशासन इस सुविधा को देकर दिव्यांगजन के प्रभावित अंग को बेहतर बनाने का कार्य कर रहा है। .......... मेडिकल कॉलेज में फिजियोथैरेपी की सेवा मरीजों के लिए उपलब्ध है। इस सेवा का लाभ लेने से 80 फीसदी तक प्रभावित अंग को बेहतर किया जा सकता है। इसके लिए सामान्य शुल्क निर्धारित है। जरूरतमंद को नि:शुल्क सेवा भी दिया जाता है। डॉ. सुभाष यादव, फिजियोथैरेपिस्ट

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




