ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशबिना मास्क घूमते मिले लोगों को हड़काया, काटा चालान

बिना मास्क घूमते मिले लोगों को हड़काया, काटा चालान

: इटवा क्षेत्र में पुलिस ने चलाया मास्क चेकिंग अभियान बिना मास्क घूमते मिले लोगों को हड़काया, काटा...

बिना मास्क घूमते मिले लोगों को हड़काया, काटा चालान
हिन्दुस्तान टीम,सिद्धार्थThu, 03 Jun 2021 04:50 AM
ऐप पर पढ़ें

इटवा। हिन्दुस्तान संवाद

कोरोना महामारी को लेकर अनलॉक में दो गज दूरी मास्क जरूरी के लागू नियम का पालन कराने को बुधवार को इटवा पुलिस सड़क पर उतरी। इस दौरान बिना मास्क सड़कों पर आते जाते मिले लोगों को पुलिस ने पहले हड़काया इसके बाद चालान भी काटा। नियम कानून का पाठ पढ़ाते हुए बिना मास्क घर से बाहर न निकलने की हिदायत भी दी। साथ ही कहा कि मास्क के बगैर पकडे़ जाने पर जुर्माना वसूला जाएगा। इस दौरान पुलिस ने गरीबों में मास्क भी वितरित किया।

सीओ रमेश चन्द पाण्डेय ने बताया कि कोरोना वायरस को लेकर दुनियां चिंतित है। लम्बी बंदी के बाद अनलॉक भले हो गया है। लेकिन लोगों को अपनी जिम्मेदारियों को समझना होगा। दो गज दूरी मास्क जरूरी का नियम सरकार अपने लिए नहीं बल्कि जनता की हिफाजत के लिए बनाया है। इस संकट की घड़ी में सभी को इसका अनुपालन कर अपना फर्ज निभाना होगा। लोगों को देश के अन्य जगहों का हाल देखकर समझना होगा कि बेपरवाही कैसे जिंदगी पर भारी पड़ रही है। ऐसे में कुशलता इसी में है कि सोशल डिस्टेसिंग और मास्क को अपने कल्चर में लाएं और सुरक्षित रहें। बिना मास्क के घूमते मिलने पर पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। इसमें किसी के साथ कोई सहूलियत नहीं बरती जाएगी। उन्होंने बताया कि मास्क चेकिंग अभियान में 5750 रुपये व वसूल किया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें