होली-ईद पर सख्ती, हुड़दंगियों पर होगी कार्रवाई

Feb 27, 2026 02:14 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सिद्धार्थ
share Share
Follow Us on

Siddhart-nagar News - बिस्कोहर में त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र की पुलिस चौकी पर होली और ईद को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए पीस कमेटी की बैठक हुई। थानाध्यक्ष ने त्योहारों के दौरान अराजकता को बर्दाश्त न करने और संदिग्ध सूचनाओं की रिपोर्ट करने की अपील की। क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और सोशल मीडिया गतिविधियों पर नजर रखने का भी निर्णय लिया गया।

होली-ईद पर सख्ती, हुड़दंगियों पर होगी कार्रवाई

बिस्कोहर, हिन्दुस्तान संवाद। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के बिस्कोहर कस्बा स्थित पुलिस चौकी पर गुरुवार को होली और ईद को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पीस कमेटी की बैठक हुई। इसमें सभी से अपील की गई कि दोनों त्योहार आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं। थानाध्यक्ष त्रिलोकपुर चंद्रकांत पांडेय ने कहा कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शराब पीकर हुड़दंग करने, माहौल बिगाड़ने या अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध सूचना की तुरंत पुलिस को दें और सोशल मीडिया पर भ्रामक संदेश प्रसारित करने से बचें।

चौकी इंचार्ज अमित कुमार शाही ने बताया कि त्योहारों के मद्देनजर क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाई जाएगी। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी और सोशल मीडिया गतिविधियों पर भी नजर रहेगी। बैठक में सुधीर त्रिपाठी, प्रिंस पांडेय, अताउल्लाह राईनी, सुरेश पांडेय, एजाज शाह, सभासद नृपेंद्र प्रताप सिंह, हर्षित श्रीवास्तव, रवि सिंह आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।