कार्य मे लापरवाही, ग्राम सचिव को डीपीआरओ ने भेजा नोटिस
बांसी ब्लाक के गांवों में कराए जा रहे कार्यों का बिल बाउचर ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर अपलोड नहीं हो रहा है। जिला पंचायत राज अधिकारी ने सचिव हयातनगर को नोटिस भेजा है। पत्र में बताया गया है कि वांछित बाउचर ऑनलाइन भुगतान के विपरीत अपलोड नहीं हुए हैं, जिससे वित्तीय अनुशासनहीनता का संकेत मिलता है।

बांसी, हिन्दुस्तान संवाद। बांसी ब्लाक के अधिकांश गांवों में कराए जा रहे कार्यों का बिल बाउचर ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर अपलोड नहीं किये जा रहे है। शिकायतों के बाद ग्राम पंचायत सचिव हयातनगर को जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा नोटिस भेजा गया है। सचिव को भेजे गए पत्र में लिखा गया कि आपके प्रभार की ग्राम पंचायत हयातनगर में ई-ग्राम स्वराज माध्यम से विगत दिनों में हुए भुगतान में बिल बाउचर अपलोड नहीं किये जा रहे हैं। ऑडिट आनलाईन ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर किये गये भुगतान के विपरीत बाउचर को फीड करने की अनिवार्यता है। आपका यह कृत्य अत्यन्त ही लापवाही को व्यक्त करते हुए वित्तीय अनुशासनहीनता का द्योतक है।
तीन दिनों में जवाब तलब किया है। उत्तर संतोषजनक नहीं पाए जाने पर विभागीय कार्यवाही की चेतावनी दी गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


