
बुनियादी साक्षरता-संख्यात्मक दक्षता पर हुई चर्चा
Siddhart-nagar News - निपुण भारत मिशन के अंतर्गत आयोजित किया गया कार्यशाल कार्यशाला की शुरुआत में बीएसए शैलेश कुमार व बलरामपुर बीएसए शुभम शुक्ल ने मां सरस्वती के चित्र पर
सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान संवाद। निपुण भारत मिशन अंतर्गत विजन एवं रणनीति कार्यशाला का आयोजन सोमवार को शहर के होटल में आयोजित हुआ। इसमें सिद्धार्थनगर व बलरामपुर जनपदों के बीईओ, एसआरजी, एआरपी और डायट मेंटर्स ने प्रतिभाग किया। कार्यशाला की शुरुआत में बीएसए शैलेश कुमार व बलरामपुर बीएसए शुभम शुक्ल ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण वर दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यशाला में राज्य परियोजना कार्यालय टीम कंसल्टेंट शुभम जगपत और करिश्मा ने बुनियादी साक्षरता, संख्यात्मक दक्षता एवं अभिनव शिक्षण पद्धतियों पर एजेंडा आधारित बिंदुओं पर चर्चा की। कंसल्टेंट ने बेसिक शिक्षा की गुणवत्ता संवर्धन एवं अधिगम परिणामों के उन्नयन का संकल्प दोहराया।

इस दौरान परख 2024 के परिणामों और आगामी रणनीति पर चर्चा, बालवाटिका के प्रभावी संचालन, संदर्शिका आधारित संरचित पेडागोजी, निपुण विद्यालय के लिए वार्षिक विशिष्ट लक्ष्यों पर चर्चा, सपोर्टिव सुपरविजन में शिक्षकों की हैंडहोल्डिंग व डिजिटल संसाधनों के प्रयोग की एसओपी पर जानकारी साझा की गई। इस दौरान बीएसए शैलेश कुमार ने कहा कि कार्यशाला आयोजन की यह पहल बाल शिक्षा को ज्ञान, कौशल एवं आत्मविश्वास की नवीन दिशा प्रदान करने वाला है। यह एक दूरदर्शी परिणामोन्मुख एवं सतत विकासोन्मुख प्रयास है। इस दौरान बीईओ महेंद्र प्रसाद, नीरज सिंह, कमला प्रसाद, रमेश कुमार, रामचन्द्र मौर्य, अरुण त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




