लावारिस मिले नवजात का हाल लेने पहुंची चाइल्ड वेलफेयर कमेटी

Newswrap हिन्दुस्तान, सिद्धार्थ
share

Siddhart-nagar News - इटवा कस्बे में एक लावारिस नवजात शिशु को सोमवार को पाया गया। राहगीरों ने बच्चे के रोने की आवाज सुनी और पुलिस को सूचना दी। बच्चे को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उसकी स्थिति अब स्थिर है। चाइल्ड वेलफेयर कमेटी बच्चे की देखभाल और पालन-पोषण की निगरानी कर रही है।

लावारिस मिले नवजात का हाल लेने पहुंची चाइल्ड वेलफेयर कमेटी

सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। इटवा कस्बे में मानवता को झकझोर देने वाली घटना के बीच एक राहत भरी खबर सामने आई है। इटवा थाना क्षेत्र के आईटीआई नहर इलाके में सोमवार को लावारिस हालत में मिले नवजात शिशु की हालत अब पूरी तरह सुरक्षित और स्थिर बताई जा रही है। बच्चे के बेहतर स्वास्थ्य की जानकारी मिलने के बाद प्रशासनिक और सामाजिक संस्थाओं ने भी राहत की सांस ली है। नहर के पास से गुजर रहे कुछ राहगीरों को अचानक बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। आवाज की दिशा में पहुंचने पर लोगों ने देखा कि एक नवजात शिशु कपड़े में लिपटा हुआ लावारिस अवस्था में पड़ा है।

घटना से स्तब्ध लोगों ने तुरंत डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे को तत्काल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। सूचना चाइल्ड लाइन को दी गई।चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (सीडब्लूसी) को भी अवगत कराया गया। सीडब्लूसी अध्यक्ष अपर्णा श्रीवास्तव के नेतृत्व में टीम ने एएचटीयू के उपनिरीक्षक के साथ मंगलवार को मेडिकल कॉलेज पहुंचकर नवजात के स्वास्थ्य की जानकारी ली। मेडिकल कॉलेज के एनआईसीयू वार्ड में भर्ती नवजात का डॉक्टरों द्वारा गहन देखभाल की जा रही है। सीडब्लूसी अध्यक्ष अपर्णा श्रीवास्तव ने बताया कि बच्चे की स्थिति अब पूरी तरह सामान्य है और उसे किसी प्रकार का कोई खतरा नहीं है। उन्होंने कहा कि समिति बच्चे के बेहतर पालन-पोषण और देखभाल के लिए निरंतर निगरानी बनाए हुए है। इस दौरान सीडब्लूसी टीम में समिति की सदस्य राधा श्रीवास्तव, एएचटीयू उपनिरीक्षक और महिला मुख्य आरक्षी विंध्यवासिनी सिंह भी मौजूद रहीं।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।