5.15 करोड़ की लागत से बनेंगी दो सड़कें, शासन से मिली स्वीकृति
Siddhart-nagar News - सिद्धार्थनगर के शोहरतगढ़ क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग द्वारा 5.15 करोड़ रुपये की लागत से दो नई सड़कों का निर्माण किया जाएगा। विधायक विनय वर्मा की पहल पर शासन से स्वीकृति मिली है। इससे दो दर्जन से अधिक गांवों के लोगों को राहत मिलेगी और आर्थिक-सामाजिक विकास में तेजी आएगी।

सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। लोक निर्माण विभाग की ओर से 5.15 करोड़ रुपये की लागत से शोहरतगढ़ क्षेत्र में दो नई सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। विधायक विनय वर्मा की पहल पर क्षेत्र के दो सड़कों के निर्माण की शासन से स्वीकृति मिल गई है। साथ ही धन भी अवमुक्त हो गया है। सड़क का निर्माण होने से दो दर्जन से अधिक गांवों के लोगों को राहत मिलेगी और उनके तरक्की की राह भी आसान हो जाएगी। इसे लेकर क्षेत्र के लोगों में खुशी है। विधायक विनय वर्मा ने बताया कि क्षेत्र की जनता की मांग पर इसकी पहल शासन स्तर पर की गई।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड व निर्माण खंड एक की एक-एक सड़कों के निर्माण की स्वीकृति मिली है। शासन की ओर से पीडब्ल्यूडी की इन सड़कों के निर्माण के लिए धन स्वीकृत हो गया है। इसमें 2.50 किमी लंबा भिरिंडा समय माता स्थान से नियांव तक सम्पर्क मार्ग का निर्माण कार्य 263.23 लाख रुपये की लागत से पीडब्ल्यूडी प्रान्तीय खंड व 3.100 लंबा समय माता स्थान मधवानगर-बैरिहवा सम्पर्क मार्ग का निर्माण कार्य 246.92 लाख रुपये की लागत से पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड एक से बनना है। इन दोनों सड़कों के निर्माण के लिए क्षेत्रीय लोग काफी समय से मांग कर रहे थे। विधायक ने कहा कि इन सड़कों के निर्माण से ग्रामीणों, व्यापारियों और विद्यार्थियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। साथ ही क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास को गति मिलेगी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने इस महत्वपूर्ण सड़क के निर्माण पर ध्यान दिया है। सड़क निर्माण से क्षेत्र के विकास कार्य को गति मिलेगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


