विजय पासवान चौथी बार बने जिलाध्यक्ष, रणजीत बने मंत्री
Siddhart-nagar News - 08 एसआईडीडी 19: जिला मुख्यालय पर चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ के नवमनोनीत पदाधिकारी 08 एसआईडीडी 19:

सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) के द्विवार्षिक अधिवेशन एवं जिला कार्यकारिणी के चुनाव में सर्वसम्मत से नई जिला कमेटी का गठन किया गया। सभी ने चौथी बार जिलाध्यक्ष पद पर विजय पासवान पर विश्वास जताया जबकि मंत्री पद पर रणजीत कुमार पर। कार्यकारिणी गठन के बाद सभी ने अपने-अपने दायित्वों, कर्तव्यों का बखूबी निर्वहन करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनहित में कार्यों को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया। सीएमओ कार्यालय के एएनएम प्रशिक्षण हाल में चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ जिला इकाई के द्विवार्षिक अधिवेशन एवं जिला कार्यकारिणी के चुनाव में सीएमओ की ओर से नामित चुनाव पर्यवेक्षक डॉ. आशीष अग्रहिर समेत विभिन्न कर्मचारी संगठनों के जिला स्तरीय पदाधिकारी वाईके द्विवेदी, डॉ. वाईपी यादव, डॉ. गोविंद ओझा, मुरार सिंह, सुरेंद्र जाटव, भगौती प्रसाद, पृथ्वीराज यादव, चंद्र प्रकाश, हरेराम लाल श्रीवास्तव, तनवीर अहमद की उपस्थिति में चुनाव प्रक्रिया पूरी करते हुए विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों का चयन किया गया।
नई कार्यकारिणी में जिलाध्यक्ष पद पर विजय पासवान को जिम्मेदारी सौंपी गई, जबकि रणजीत कुमार को जिला मंत्री बनाया गया। कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में देवी प्रसाद का चयन हुआ। सुबोध चंद्र को संरक्षक, भागीरथी को संयोजक, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर मुस्ताक अहमद, सुधीर कुमार व पुष्पा देवी के अलावा जाकिर हुसेन को कोषाध्यक्ष, राजकुमार को संयुक्त सचिव मनोनीत किया गया। मोहम्मद हसन संगठन मंत्री, शिव सागर दुबे सह संगठन मंत्री, मुहम्मद हनीफ कनिष्ठ उपाध्यक्ष, संजय उप जिला मंत्री, रामप्रीत प्रसाद जनसंपर्क मंत्री, मलाउद्दीन मीडिया प्रभारी, अनिल श्रीवास्तव सह कोषाध्यक्ष, रमेश कुमार संयुक्त मंत्री, नुरूल हुदा सह संप्रेक्षक, राम विकास सह संयोजक बनाए गए। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने विश्वास दिलाया कि नई टीम के नेतृत्व में जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार होगा और सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा। संवर्ग के हितों का हर स्तर पर संघर्ष होगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




