आठ केंद्रों पर होगी नीट की परीक्षा, 2760 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

हिन्दुस्तान, सिद्धार्थ
Follow us on Google News
share

चित्र परिचयरुस्त रखने के भी दिए निर्देश सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। जनपद में आगामी तीन मई को आयोजित होने वाली नीट यूजी-2026 परीक्षा को सकुशल, शांति

आठ केंद्रों पर होगी नीट की परीक्षा, 2760 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। जनपद में आगामी तीन मई को आयोजित होने वाली नीट यूजी-2026 परीक्षा को सकुशल, शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित कर तैयारियों की गहन समीक्षा की गई। डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा से पूर्व सभी व्यवस्थाएं मानकों के अनुरूप सुनिश्चित कर ली जाएं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि परीक्षा को नकल विहीन एवं निष्पक्ष ढंग से कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।जिलाधिकारी

ने केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश देते हुए कहा कि वे अपने-अपने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर लें और यह सुनिश्चित करें कि सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हों। साथ ही सीसीटीवी कैमरे और जैमर पूरी तरह क्रियाशील स्थिति में रहें। यदि कहीं कोई कमी हो तो उसे तत्काल दुरुस्त कराया जाए। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए प्रत्येक केंद्र पर व्हीलचेयर और एम्बुलेंस की व्यवस्था भी अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जनपद में कुल आठ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 2760 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इनमें राजकीय इंटर कॉलेज नौगढ़, रतनसेन डिग्री कॉलेज बांसी, रतनसेन इंटर कॉलेज बांसी, शिवपति इंटर कॉलेज शोहरतगढ़, शिवपति डिग्री कॉलेज शोहरतगढ़, सिहेंश्वरी इंटर कॉलेज नौगढ़ और सतिलक इंटर कॉलेज बांसह शामिल हैं। बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक अरुण कुमार सहित सभी केंद्र व्यवस्थापक एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।