Siddhart Nagar News: कैडेटों को सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक

हिन्दुस्तान, सिद्धार्थ
share

Siddhart Nagar News: जोगिया में 46वीं बटालियन एनसीसी के कार्यक्रम में उदयपुर पुलिस ने भाग लिया। थानााध्यक्ष अरुण कुमार और टीएसआई अजय यादव ने एनसीसी कैडेटों को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया। उन्होंने सही तरीके से वाहन चलाने और सुरक्षा किट के उपयोग के महत्व पर जोर दिया।

Siddhart Nagar News: कैडेटों को सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक

Siddhart Nagar News: जोगिया। 46वीं बटालियन एनसीसी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में थाना जोगिया उदयपुर पुलिस द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित एनसीसी कैडेटों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के संबंध में थानाध्यक्ष अरुण कुमार व टीएसआई अजय यादव ने विस्तार से जानकारी देकर जागरूक किया। कैडेटों को यातायात नियमों का पालन करने, वाहन चलाते समय हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने तथा नशे की अवस्था में वाहन न चलाने के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारी दी गई। इसके साथ ही सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के लिए सड़क पर अनुशासन एवं यातायात नियमों के प्रति जिम्मेदार नागरिक की भूमिका के बारे में बताया गया।

एनसीसी कैडेटों को स्वयं यातायात नियमों का पालन करने के साथ-साथ अपने परिवार, मित्रों एवं आसपास के लोगों को भी सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने को प्रेरित किया गया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsसिद्धार्थनगरSiddhart Nagar News: कैडेटों को सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक