झाड़ के नीचे दबी मिली बाइक

Newswrap हिन्दुस्तान, सिद्धार्थ
share

Siddhart-nagar News - पथरा बाजार के टेढ़िया बनगवा मार्ग पर नहर के बगल एक अज्ञात बाइक झाड़ में मिली। एक किसान ने इसे खेत में काम करते समय देखा और पुलिस को सूचना दी। बाइक को पुलिस ने कब्जे में लेकर थाने लाया। यह बाइक बिना नंबर की थी और लावारिस के रूप में सूचना दर्ज की गई है।

झाड़ के नीचे दबी मिली बाइक

पथरा बाजार। क्षेत्र के टेढ़िया बनगवा मार्ग पर नहर के बगल खाई में झाड़ से ढकी अज्ञात बाइक मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर थाने ले गई। रविवार की सुबह बनगवा गांव के एक किसान अपने खेत में कृर्षि का कार्य करने गया था। नहर की खाई में झाड़ के नीचे कुछ दबा हुआ दिखाई दिया। पास जाकर देखा एक बाइक दिखाई दी। इस दौरान वहां कई लोग इकट्ठा हो गए। सूचना किसी ने पथरा पुलिस दे दी। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि बिना नम्बर की बाइक थी जो थाने पर ले आया गया है।

लावारिस में सूचना दर्ज कर ली गई है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।