चाकू मार कर एक व्यक्ति की बेरहमी से हत्या, कुछ संदिग्धों पर नजर

Jan 20, 2026 01:50 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सिद्धार्थ
share Share
Follow Us on

Siddhart-nagar News - चाकू मार कर एक व्यक्ति की बेरहमी से हत्या, कुछ संदिग्धों पर नजरचाकू मार कर एक व्यक्ति की बेरहमी से हत्या, कुछ संदिग्धों पर नजरचाकू मार कर एक व्यक्ति क

चाकू मार कर एक व्यक्ति की बेरहमी से हत्या, कुछ संदिग्धों पर नजर

सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। उस्का बाजार थाना क्षेत्र के ताल भिरौना गांव में एक व्यक्ति की रविवार रात चाकू से गोद कर हत्या करने के बाद लहुलुहान हालत में शव सड़क किनारे फेक दिया गया। हत्या के बाद से परिवार में मातम छा गया है और गांव में सनसनी फैल गई है। हत्या की खबर के बाद पुलिस व पुलिस अधिकारी गांव पर पहुंच गए। हत्या का कारण व हत्यारों के बारे में जानकारी नहीं हो सकी है। कुछ संदिग्ध मिले हैं जिनपर पुलिस नजर जमाए हुए है। ताल भिरौना गांव निवासी 50 वर्षीय चंद्र बलि लोधी उर्फ सरदार लोधी Üपुत्र बासुदेव लोधी की किसी ने रविवार देर रात गए चाकू मार कर हत्या कर दी और शव सड़क किनारे फेक कर फरार हो गए।

पेट में चाकू का गहरा जख्म होने की वजह से शव खून से तरबतर था। ग्रामीणों की सड़क किनारे पड़े लहुलुहान शव पर नजर पड़ी तो पूरे गांव में शोर हो गया। मृतक के परिजनों के साथ ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर उस्का बाजार थाना की पुलिस भी फारेंसिंक टीम के साथ मौके पर पहुंच गई। कुछ देर बाद सीओ सदर विश्वजीत सौरयान भी मौके पर पहुंच गए। शव को कब्जे में ले लिया। पूछताछ में पुलिस को हत्यारों व हत्या का कारण नहीं पता चल सका। गांव में फोर्स लगा दी गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष हरेकृष्ण उपाध्याय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है। उस्का बाजार थाना क्षेत्र के ताल भिरौना गांव में एक व्यक्ति का शव मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर गई थी। गांव में शांति व्यवस्था बनी हुई है। तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ उचित धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है। कुछ संदिग्ध प्रकाश में आए हैं। जल्द घटना का खुलासा हो जाएगा। प्रशांत कुमार प्रसाद, एएसपी

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;