मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड बूथ रक्षकों की करेगी नियुक्ति
23 एसआईडीडी 38: समाजवादी पार्टी कार्यालय पर मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड की शनिवार को बैठक...
सिद्धार्थनगर। निज संवाददाता
मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड सभी विधानसभा क्षेत्रों के बूथों पर बूथ रक्षकों की नियुक्ति करेगी। चुनाव में मतदान के दौरान किसी प्रकार की धांधली पर नजर रखने को यह नियुक्ति की जाएगी। ये बातें शनिवार को पार्टी के जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष मोहम्मद जावेद ने बैठक के दौरान कहीं।
उन्होंने कहा कि 2022 का चुनाव काफी अहमद है। भाजपा से लोग ऊब चुके हैं ऐसे में समाजवादी पार्टी की सरकार बनना तय है। बूथों पर किसी प्रकार की धांधली या बेइमानी न हो इसे मद्देनजर रखते हुए बूथ रक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। पार्टी के लोगों से सक्रिय सदस्य बनने को कहा गया। इस दौरान पूर्व विधायक विजय पासवान, प्रदेश सचिव अजय चौधरी, विभा शुक्ला, समाजवादी पार्टी यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय सचिव फरहान खान, यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य खुर्शीद अहमद खान, प्रदेश सचिव जफर, महिला सभा की जिलाध्यक्ष अनीता द्विवेदी का मनोनयन होने पर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में जोखन चौधरी, कृष्णा यादव, सोनू यादव, शौकत अली, अमित यादव, रियाज खान, रमजान अली, अभिषेक त्रिपाठी, अमित यादव आदि मौजूद रहे।