
विधायक निधि से क्षेत्र में लगेगा 46 हाईमास्ट लाइट
संक्षेप: Siddhart-nagar News - विधायक विनय वर्मा ने सीडीओ को पत्र लिखकर बढ़नी, शोहरतगढ़, जोगिया, नौगढ़ और इटवा ब्लॉक के विभिन्न गांवों में 46 हाईमास्ट लाइट लगाने का अनुरोध किया है। ग्रामीणों की मांग पर यह निर्णय लिया गया है। इसके...
शोहरतगढ़। विधायक विनय वर्मा ने सीडीओ को पत्र लिखकर बढ़नी, शोहरतगढ़, जोगिया, नौगढ़ व इटवा ब्लॉक के विभिन्न गांवों में 46 हाईमास्ट लाइट अपनी विधायक निधि से लगवाने को कहा है। विधायक विनय वर्मा ने बताया कि पिछले दिनों शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के इन पांच ब्लॉकों के विभिन्न गांवों में ग्राम चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के दौरान उनकी मांग पर हाईमास्ट लाइट लगवाने का आश्वासन दिया था। उसी संबंध में यह 46 हाईमास्ट लाइटें लगनी हैं। इसके अलावा जनमानस के निर्देश पर संपर्क मार्ग भी बनने हैं, उसकी लिस्ट भी शीघ्र ही सीडीओ को भेजी जाएगी। उन्होंने कहा कि उनकी इच्छा है कि उनका विधानसभा क्षेत्र प्रकाश, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा व पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं से सुसज्जित रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




