Siddhart Nagar News: भूल से बाइकों की अदला-बदली, हलकान हुई पुलिस

हिन्दुस्तान, सिद्धार्थ
Follow us on Google News
share

Siddhart Nagar News: डुमरियागंज में मंगलवार को एक दिलचस्प घटना हुई जब दो बाइकों का चालक एक-दूसरे की बाइक लेकर चले गए। दोनों ने जब अपनी बाइक ना पाई, तब चोरी की आशंका जताई। पुलिस को सूचित करने के बाद, जांच में पता चला कि दोनों बाइकों का आदान-प्रदान गलती से हुआ था।

Siddhart Nagar News: भूल से बाइकों की अदला-बदली, हलकान हुई पुलिस

Siddhart Nagar News: डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बे में मंगलवार को चालक की गलती से एक-दूसरे की बाइक लेकर चले गए। कुछ देर बाद अपनी अपनी बाइक पास में न होने पर, चोरी की आशंका हुई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। करीब एक घंटे तक वाहन मालिकों के साथ-साथ पुलिस भी हलकान रही। हालांकि बाद में मामले का पटाक्षेप हो गया, एक दूसरे को लोगों ने बाइक हस्तांतरित कर दिया। डुमरियागंज थानाक्षेत्र के अगया गांव के निवासी राजन पाण्डेय किसी काम से कस्बे में आए थे। ब्लॉक के आसपास अपना काम निपटाने के बाद बैदौला चौराहे पर एसबीआई की कृषि विकास शाखा पर जरूरी काम से गए।

वहां से बाहर निकले तो देखा उनकी बाइक मौके पर मौजूद नहीं है। इधर-उधर तलाश के बाद परिजनों के साथ-साथ पुलिस को बाइक चोरी होने की सूचना दी। हालांकि वहां एक बाइक ऐसी खड़ी थी, जिसका मौके पर कोई जिम्मेदार नहीं था।वही ब्लॉक के पास किसी काम से आए दूसरे युवक ने भी डायल 112 के जरिए पुलिस को सूचना दी कि उसकी बाइक गायब हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों लोगों की सूचना के आधार पर जांच पड़ताल की तो पता चला कि दोनों बाइक भूल से एक दूसरे लोग उठा ले गए, जिसे लोगों की मौजूदगी में हस्तांतरित कर दिया गया। इस दरमियान संबंधित वाहन स्वामियों के अलावा पुलिस हलकान रही। प्रभारी थानेदार मनोज पटेल ने बताया कि भूल से बाइक की अदला-बदली हो गई थी। जिसे बाद में संबंधित जिम्मेदारों को सौंप दिया गया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsसिद्धार्थनगरSiddhart Nagar News: भूल से बाइकों की अदला-बदली, हलकान हुई पुलिस