Siddhart Nagar News: बारिश से धान की फसल को मिली संजीवनी
हिन्दुस्तान, सिद्धार्थ
Siddhart Nagar News: उस्का बाजार में धान की फसल को सिंचाई की सख्त जरूरत थी। पानी की कमी से फसल के बर्बाद होने का खतरा था, लेकिन सोमवार की बारिश ने किसानों को राहत दी है। अधिकांश किसान प्राइवेट साधनों से सिंचाई कर रहे थे और बारिश ने उनकी चिंताओं को कम किया।

Siddhart Nagar News: उस्का बाजार। क्षेत्र में धान की फसल को सिंचाई की सख्त जरूरत थी। पानी की कमी से फसल बर्बाद होने की कगार पर पहुंच चुकी थी। सोमवार को हुई बारिश धान की फसल के लिए संजीवनी साबित हुई। अधिकांश किसान प्राइवेट साधन से सिंचाई कर रहे थे। खाद-बीज की खरीदारी से पहले ही किसान आर्थिक रूप से टूट चुके थे। वहीं बारिश न होने से उनकी चिंता और बढ़ गई थी। सोमवार की बारिश ने किसानों को काफी राहत दी है।


