मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं को किया साइबर अपराध से जागरूक

मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं को किया साइबर अपराध से जागरूक

संक्षेप:

Siddhart-nagar News - इटवा के देवियापुर गांव में मिशन शक्ति टीम ने चौपाल लगाकर महिलाओं को साइबर अपराध और सुरक्षा के बारे में जानकारी दी। टीम ने हेल्पलाइन नंबरों का वितरण किया और महिलाओं को बताया कि वे किसी भी घटना की सूचना...

Oct 25, 2025 10:21 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सिद्धार्थ
share

इटवा, हिन्दुस्तान संवाद। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के देवियापुर गांव में शुक्रवार को मिशन शक्ति टीम ने चौपाल लगाकर महिलाओं को साइबर अपराध और महिला सुरक्षा से जुड़ी जानकारी दी। टीम ने पम्पलेट वितरित कर जागरूकता अभियान चलाया और महिलाओं को बताया कि किसी भी अपराध या उत्पीड़न की स्थिति में वे कैसे और कहां शिकायत दर्ज करा सकती हैं। थानाध्यक्ष रामदेव के नेतृत्व में आयोजित चौपाल में महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। टीम ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रदेश के प्रत्येक थाने में मिशन शक्ति केंद्र स्थापित है जहां महिलाएं अपनी समस्या दर्ज करा सकती हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

चौपाल में महिलाओं को मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत जारी हेल्पलाइन नंबरों में 1090 वुमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112 पुलिस हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड केयर लाइन, 108 एम्बुलेंस, 101 अग्निशमन, 14567 एल्डर हेल्पलाइन और 1930 साइबर हेल्पलाइन की जानकारी दी गई। टीम ने कहा कि इन नंबरों पर त्वरित मदद उपलब्ध कराई जाती है। इस दौरान एंटीरोमियो टीम भी सक्रिय रही। टीम ने क्षेत्र में अनावश्यक घूम रहे युवकों की जांच कर हिदायत दी कि वे किसी भी प्रकार की अवांछित गतिविधियों में शामिल न हों। चौपाल में पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं से कहा कि वे किसी भी प्रकार के डर या संकोच में न रहें और किसी घटना की सूचना तुरंत पुलिस या हेल्पलाइन नंबरों पर दें। टीम ने यह भी बताया कि नई साइबर सुरक्षा नीतियों और कानूनों के तहत ऑनलाइन ठगी, फेक प्रोफाइल और डिजिटल उत्पीड़न जैसे अपराधों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। इस मौके पर एसआई कृष्ण कुमार पाण्डेय, तालीमुद्दीन खान, हेड कांस्टेबल धनंजय दुबे, आरक्षी सत्य प्रकाश यादव, महिला आरक्षी प्रीति, कंचन सिंह आदि मौजूद रही।