महिला व बालिकाओं को पुलिस ने किया जागरूक

Newswrap हिन्दुस्तान, सिद्धार्थ
share

Siddhart-nagar News - 29 एसआईडीडी 26: डुमरियागंज थाना क्षेत्र के पिकौरा में मिशन शक्ति कार्यक्रम में महिलाओं को पुलिस ने जागरूक किया

महिला व बालिकाओं को पुलिस ने किया जागरूक

डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के पिकौरा गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम का आयोजन रविवार को किया गया। इसमें महिलाओं और बालिकाओं को पुलिस ने जागरूक करते हुए सुरक्षा उपाय को बताया। एसआई मीरा वर्मा ने कहा कि मिशन शक्ति कार्यक्रम का आयोजन सरकार इस उद्देश्य से करा रही है ताकि महिला संबंधी अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगाया जा सके।उन्होंने विभिन्न सरकारी योजनाओं में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना,रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान कोष,नारी शक्ति वंदन अधिनियम, महिला पेंशन योजना, कन्या सुमंगला योजना के बारे में बताया। आरक्षी छाया ने महिला सशक्तिकरण, एंटी रोमियो अभियान एवं साइबर अपराध सुरक्षा कार्यक्रम के तहत जानकारी देते हुए विभिन्न हेल्पलाइन नंबर में 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1090 वूमेन पावर हेल्पलाइन,102 स्वास्थ्य सेवा,181 वीमेन हेल्पलाइन, 101 अग्निशमन सेवा के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया।

इस दौरान जयहिंद यादव आदि मौजूद रहे। वहीं भवानीगंज थाना क्षेत्र के श्यामपुर में रविवार को आयोजित मिशन शक्ति कार्यक्रम में उपनिरीक्षक गेना लाल ने बताया कि सभी महिलाएं अपनी शिकायत थानों में बने महिला शक्ति केंद्र पर दर्ज करा सकती है। इस दौरान उपनिरीक्षक नेबुलाल, विजय गुप्त, किरन यादव आदि मौजूद रहीं।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।