पुरुष प्रधान समाज में महिलाएं भी बढ़ रही हैं आगे

Newswrap हिन्दुस्तान, सिद्धार्थ
share

Siddhart-nagar News - चित्र परिचयफेज 5.0 के द्वितीय चरण के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती (डीआईजी) संजीव त्यागी ने कहा कि समय

पुरुष प्रधान समाज में महिलाएं भी बढ़ रही हैं आगे

शोहरतगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बे के शिवपति स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार को मिशन शक्ति फेज 5.0 के द्वितीय चरण के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती (डीआईजी) संजीव त्यागी ने कहा कि समय के साथ समाज में बड़े बदलाव आए हैं। पहले कृषि कार्य में नंदी (बैल) की भूमिका महत्वपूर्ण थी, लेकिन अब उसकी जगह आधुनिक कृषि यंत्रों ने ले ली है। उन्होंने कहा कि भारत पारंपरिक रूप से पुरुष प्रधान समाज रहा है, लेकिन बदलती अर्थव्यवस्था और सामाजिक संरचना के कारण महिलाएं आज पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही हैं।उन्होंने कहा कि समय के साथ छात्राएं अनुशासन को तरजीह दें।

आत्मनिर्भरता, शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देने की सलाह दी और साथ ही मोबाइल के दुष्प्रभावों के प्रति भी सचेत किया। एसपी डॉ. अभिषेक महाजन ने छात्राओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि सभी को अपने अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी होना आवश्यक है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रत्येक थाने में मिशन शक्ति केंद्र स्थापित किया गया है। जहां महिलाओं को सुरक्षा एवं सहायता से संबंधित जानकारी दी जाती है। उन्होंने साइबर अपराधों से बचाव के प्रति भी जागरूक किया। महिला इंस्पेक्टर भाग्यवती पाण्डेय ने छात्राओं को आत्मरक्षा के उपाय बताकर महिला अपराध, साइबर सुरक्षा एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि बेटियों के साथ संवाद बनाए रखें, ताकि वह अपनी समस्याएं खुलकर साझा कर सकें। इस दौरान एडीएम गौरव श्रीवास्तव, एडिशनल एसपी प्रशांत कुमार, एसडीएम विवेकानंद मिश्र, चेयरमैन उमा अग्रवाल आदि ने विचार व्यक्त की। मौके पर प्राचार्य डॉ. अरविंद कुमार सिंह, सीओ मयंक द्विवेदी, इंस्पेक्टर नवीन कुमार सिंह, इंस्पेक्टर दुर्गा प्रसाद, इंस्पेक्टर राजेश कुमार गुप्ता, राजीव मिश्रा, रत्नेश सोनी, अश्विनी कुमार सिंह, रीना प्रजापति, मुस्कान पांडेय, अंकिता मौर्या, उमा पांडेय, ज्योति, विंध्यवासिनी आदि लोग उपस्थित रहीं।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।