
महिलाओं के अधिकार, सुरक्षा कानूनों व हेल्पलाइन नंबरों की दी गई जानकारी
Siddhart-nagar News - सिद्धार्थनगर में मिशन शक्ति अभियान के तहत राजकीय इंटर कॉलेज दुल्हा सुमाली में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस ने छात्राओं और शिक्षकों को महिलाओं के अधिकार, सुरक्षा कानून और हेल्पलाइन...
सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। महिला सशक्तिकरण एवं सुरक्षा के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत राजकीय इंटर कॉलेज दुल्हा सुमाली में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस विभाग की ओर से छात्राओं और शिक्षकों को महिलाओं के अधिकार, सुरक्षा से जुड़े कानूनों व हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। थानाध्यक्ष मोहाना रोहित कुमार उपाध्याय ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान समाज की जिम्मेदारी है। उन्होंने छात्राओं को बताया कि किसी भी प्रकार की परेशानी या हिंसा की स्थिति में तुरंत महिला हेल्पलाइन 1090, पुलिस हेल्पलाइन 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और आपातकालीन नंबर 181 पर संपर्क किया जा सकता है।

उन्होंने छात्राओं को गुड टच और बैड टच के बारे में सरल भाषा में समझाया ताकि वे किसी भी गलत व्यवहार की पहचान कर सकें और समय पर उचित कदम उठा सकें। प्रधानाचार्य अजय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि मिशन शक्ति जैसी पहल से बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ता है। उन्होंने छात्राओं से कहा कि वे अपने अधिकारों को जानें और किसी भी समस्या पर चुप न रहें। इस मौके पर राजन, राकेश चंद्र यादव, रामानुज चौहान, बीनू यादव, अखिलेश यादव आदि मौजूद थे। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के मन्नीजोत गांव में मिशन शक्ति के तहत त्रिलोकपुर थाने की महिला कांस्टेबल प्रीति ने बताया कि किसी भी महिला के साथ घरेलू हिंसा,आते जाते समय रास्ते में किसी शोहदों के द्वारा छेड़ छाड़ करने,आदि समस्या होने पर तत्काल महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 पर फोन कर सूचित करें। इस दौरान हेड कांस्टेबल धनंजय दुबे, कांस्टेबल सत्य प्रकाश यादव, धर्मेंद्र कुमार, डॉ.आतिफ आदि मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




