
महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वालंबन पर जोर
Siddhart-nagar News - डुमरियागंज में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा पर ध्यान दिया गया। पुलिस ने साइबर सुरक्षा, नए आपराधिक कानूनों और हेल्पलाइन सेवाओं के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में महिलाओं को आपात स्थिति में सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।
डुमरियागंज। मिशन शक्ति अभियान के तहत भवानीगंज पुलिस ने गुरुवार को रठैना गांव में विशेष अभियान चलाया गया। इसमें महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन पर जोर दिया गया। एसआई भूपेंद्र राज सिंह ने साइबर सुरक्षा, नए आपराधिक कानूनों और हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं की सुरक्षा, अधिकारों और कानूनी जानकारी को सशक्त बनाने के उद्देश्य से मिशन शक्ति अभियान व एंटी रोमियो जागरूकता कार्यक्रम चला रही है। कार्यक्रम में एकत्रित महिलाओं को महिला आरक्षी किरन यादव ने संचालित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में 112, महिला हेल्पलाइन 181, साइबर अपराध के लिए 1930 व बच्चों से संबंधित मामलों में 1098 पर तुरंत संपर्क किया जा सकता है।
पुलिस हर समय सहायता प्रदान के लिए तत्पर है। इस दौरान हरेंद्र यादव, रामबीर यादव आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम में पढ़ाया सुरक्षा का पाठ भनवापुर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के वीरपुर एहतमाली गांव में गुरुवार को मिशन शक्ति के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कांस्टेबल प्रीती व कंचन सिंह ने महिलाओं के उत्थान के लिए चलाए जा रहे सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए महिलाओं को सुरक्षा का पाठ पढ़ाया। इस दौरान एसआई तल्लीमुद्दीन खान, कृष्ण कुमार पाण्डेय, सत्यप्रकाश यादव, रवी श्रीवास्तव, अनीता, सुनीता, बबिता, अर्चना आदि मौजूद रहीं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




