प्रधानों ने भरी हुंकार, कार्यकाल बढ़ाओ नहीं तो बनाओ प्रशासक
06 एसआईडीडी 05: खुनियांव ब्लॉक परिसर में ग्राम प्रधान संघ के पदाधिकारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर बीडीओ विजय सिंह व एडीओ पंचायत आशुतोष मिश्र को

इटवा, हिन्दुस्तान संवाद। खुनियांव ब्लॉक सभागार में बुधवार को राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के बैनर तले ग्राम प्रधानों की बैठक हुई। जिलाध्यक्ष डॉ. पवन मिश्र की अध्यक्षता में हुई बैठक में संगठन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। इसके बाद पांच सूत्री ज्ञापन बीडीओ विजय सिंह व एडीओ पंचायत आशुतोष मिश्र को संयुक्त रूप से सौंप कर निदान कराने की मांग की गई। प्रधानों ने हुंकार भरते हुए कहा कि कार्यकाल बढ़ाया जाए, अगर नहीं बढ़ता है तो प्रशासक बनाएं।
बैठक में चर्चा
जिलाध्यक्ष ने कहा कि 26 मई को ग्राम प्रधानों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। ऐसे में यदि समय पर चुनाव नहीं हो पाता है तो वर्तमान प्रधानों को ही प्रशासक बनाया जाए या उनका कार्यकाल बढ़ाया जाए। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधान गांवों में सरकारी योजनाओं के क्रियाान्वयन में अहम भूमिका निभाते हैं। शासन-प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर काम करते हैं। ऐसे में किसी बाहरी व्यक्ति को प्रशासक नियुक्त करना उचित नहीं होगा। प्रधानों ने अन्य मांगों में मनरेगा एवं ग्राम निधि के अंतर्गत कराए गए कार्यों का शीघ्र भुगतान सुनिश्चित करने, चुनावी वर्ष में ग्राम चौपाल कार्यक्रमों पर रोक लगाने, बीडीओ और एडीओ स्तर से विकास कार्यों में अनावश्यक हस्तक्षेप न करने की मांग उठाई। साथ ही ग्राम निधि और मनरेगा की लंबित आईडी को तत्काल सक्रिय करा कर कार्य शुरू कराने की बात भी कही गई। इस दौरान व्यास पाण्डेय, विमल यादव, महेश कुमार, विनोद कुमार, तेज प्रताप, पप्पू, सुरेंद्र कुमार, राधेश्याम, जमीला खातून, पूरन चौहान आदि मौजूद रहे।
सामान्य प्रश्न
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


