Hindi NewsUttar-pradesh NewsSiddhart-nagar NewsMaternity Tragedy in Siddharthnagar Pregnant Woman Dies After Surgery Investigation Launched
प्रसूता की मौत के मामले में तीन सदस्यीय जांच समिति गठित

प्रसूता की मौत के मामले में तीन सदस्यीय जांच समिति गठित

संक्षेप:

Siddhart-nagar News - सिद्धार्थनगर के शोहरतगढ़ सीएचसी पर प्रसूता ऑपरेशन के बाद भर्ती थी, जहाँ उसकी मौत हो गई। सीएमओ ने तीन सदस्यीय जांच समिति गठित कर रिपोर्ट मांगी है। गुड़िया नाम की 21 वर्षीय महिला को पहले पीएचसी बढ़नी और फिर शोहरतगढ़ सीएचसी रेफर किया गया था। ऑपरेशन के बाद उसकी तबियत बिगड़ गई थी।

Dec 14, 2025 01:46 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सिद्धार्थ
share Share
Follow Us on

सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। शोहरतगढ़ सीएचसी पर बढ़नी ब्लॉक क्षेत्र निवासी प्रसूता ऑपरेशन के बाद भर्ती थी। भर्ती के कुछ घंटे बाद ही प्रसूता ने दम तोड़ दिया है। इस मामले पर सीएमओ ने तीन सदस्यीय जांच समिति गठित कर रिपोर्ट तलब किया है। टीम गठित होते ही जांच प्रक्रिया भी प्रारंभ हो गई है। दरअसल, ढेबरुआ थानाक्षेत्र के बैरिहवा गांव निवासी गुड़िया (21) पत्नी धर्मेंद्र गर्भवती थी। प्रसव पीड़ा उठने पर 10 नवंबर को परिजन पीएचसी बढ़नी लेकर गए। यहां गर्भवती का हाइट छोटा होने से सामान्य प्रसव न होने की दशा में शोहरतगढ़ सीएचसी रेफर कर दिया गया। शोहरतगढ़ सीएचसी पर चिकित्सक ने गर्भवती का ऑपरेशन किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

ऑपरेशन के पहले से ही गर्भवती काफी सुस्त थी। ऑपरेशन के कुछ समय बाद प्रसूता की सेहत ठीक न होने की दशा में मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। इसी बीच उसने दम तोड़ दिया। इस मामले का सीएमओ डॉ. रजत कुमार चौरसिया ने संज्ञान लिया है। उन्होंने पूरे प्रकरण की जांच करने का निर्देश दिया है। इसके लिए उन्होंने तीन सदस्यीय जांच समिति गठित कर रिपोर्ट तलब किया है। सीएमओ की ओर से समिति गठित होते ही टीम जांच में जुट गई है। यह टीम कर रही मामले की जांच प्रसूता की मौत के मामले में सीएमओ ने तीन सदस्यीय जांच समिति गठित किया है। इसमें डिप्टी सीएमओ डॉ. बीएन चतुर्वेदी को अध्यक्ष बनाया है। इनके साथ जिला अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. गरिमा मिश्रा व शोहरतगढ़ अधीक्षक डॉ. एके आजाद को सदस्य नामित कर रिपोर्ट मांगा है। बढ़नी ब्लॉक क्षेत्र निवासी प्रसूता की मौत हो गई है। इस मामले में तीन सदस्यीय जांच समिति गठित कर रिपोर्ट मांगा गया है। टीम को अविलंब रिपोर्ट देने का निर्देश है। जांच प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। डॉ. रजत कुमार चौरसिया, सीएमओ