
मैराथन दौड़ प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने दिखाया दमखम
Siddhart-nagar News - सिद्धार्थनगर में सांसद खेल महोत्सव 2025 के तहत जनता इंटर कॉलेज असिधवा में भव्य मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। इसमें लगभग 1800 खिलाड़ियों ने भाग लिया। बालिका वर्ग में 1300 और बालक वर्ग में 500...
सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। सांसद खेल महोत्सव 2025 के तहत ग्रामीण खिलाड़ियोंऔर खेल प्रेमियों में खेल के प्रति उत्साह एवं जागरूकता पैदा करने के लिए जनता इंटर कॉलेज असिधवा बांसी में भव्य मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के लगभग 1800 बालक बालिका खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। इस मौके पर प्रतिभागियों ने खूब दमखम दिखाया। अंत में सफल खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। मैराथन के समय बालिका वर्ग का उत्साह देखने लायक था। लगभग 1300 बालिकाओं ने एक साथ दौड़ लगाकर उसे क्षेत्र में एक नया रिकॉर्ड कायम भी किया तत्पश्चात बालक वर्ग में लगभग 500 की संख्या में दौड़ लगाकर इस मैराथन को सफल बनाया।

सांसद जगदंबिका पाल ने आयोजन समिति की तरफ से बालक एवं बालिका वर्ग के 11-11 विजेताओं को मेडल और नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि खेल जीवन में अनुशासन, ऊर्जा और एकता की भावना को सशक्त बनाते हैं। क्षेत्र के युवाओं का उत्साह और जोश वाकई प्रेरणादायक रहा। सांसद ने जनता इंटर कॉलेज असिधवा के इस प्रांगण में खिलाड़ियों तथा छात्र-छात्राओं के लिए एक हाल बनाने की घोषणा की। भाजपा नेता राजेंद्र पांडेय, आयोजन समिति के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. अरुण प्रजापति, प्रिंस शर्मा,अमरेंद्र प्रताप सिंह, सांसद प्रतिनिधि रिंकू पाल, प्रधानाचार्य सुनील कुमार, शैलेंद्र द्विवेदी, राम भुआल निषाद, राकेश साहनी, पवन अग्रहरि, बबलू त्रिपाठी, पंकज गुप्ता, मनोज चौबे, मनोज वर्मा, विनय कुमार, खेल प्रशिक्षक चन्द्रभान मौर्य, नागेंद्र सिंह सहित विद्यालय के समस्त खेल प्रशिक्षक, अध्यापक एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




