रुक्मिणी विवाह का प्रसंग सुन झूमें श्रद्धालु
बिस्कोहर के अहिरौली पड़री स्थित पडेश्वर नाथ मंदिर में रुद्र महायज्ञ के आठवें दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। कथा व्यास राकेश शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण के कंस वध और रुक्मिणी विवाह का वर्णन किया। श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा की और कलाकारों ने महिषासुर वध की झांकी प्रस्तुत की।

बिस्कोहर। भनवापुर क्षेत्र के अहिरौली पड़री स्थित पडेश्वर नाथ मंदिर परिसर में चल रहे रुद्र महायज्ञ के आठवें दिन बुधवार रात श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथा व्यास राकेश शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण के कंस वध और रुक्मिणी विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने कहा कि जब-जब अधर्म बढ़ता है, तब भगवान धर्म की स्थापना के लिए अवतार लेते हैं। रुक्मिणी विवाह प्रसंग के दौरान पूरा पंडाल जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर भक्ति भाव प्रकट किया। वहीं वृंदावन से आए कलाकारों ने महिषासुर वध की जीवंत झांकी प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। इस मौके पर यज्ञाचार्य अंशु महाराज समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


