रक्तदान-महादान के सहभागी बने अफसर व आमजन

Newswrap हिन्दुस्तान, सिद्धार्थ
share

Siddhart-nagar News - चित्र परिचयजिलाधिकारी शोहरतगढ़,नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि व थानाध्यक्ष सहित 36 लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदान करने वाले लोगों से नगर व क्षेत्रवासी प

रक्तदान-महादान के सहभागी बने अफसर व आमजन

शोहरतगढ़। नगर पंचायत कार्यालय सभागार में सामूहिक रक्तदान शिविर का आयोजन शुक्रवार को किया गया। जिसमें उपजिलाधिकारी शोहरतगढ़,नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि व थानाध्यक्ष सहित 36 लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदान करने वाले लोगों से नगर व क्षेत्रवासी प्रभावित हुए। नगर पंचायत अध्यक्ष उमा अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित रक्तदान शिविर में उपजिलाधिकारी विवेकानंद मिश्रा ,नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अग्रवाल, थानाध्यक्ष नवीन सिंह, उपनिरीक्षक बलिराम गौड़, महिला कांस्टेबल नेहा, दिनेश यादव, प्रभाकर यादव, कृष्णपाल सिंह, संजय कुमार, रामप्रवेश यादव, मुकेश यादव, लेखपाल सुनील सिंह, लिपिक राजेश त्रिपाठी, अधिवक्ता नागेन्द्र श्रीवास्तव गुड्डू, नगर के युवा साथी राजेश जयसवाल, मनोज तिवारी, शिखर अग्रवाल, बदरे आलम, विकाश सिंह, अभिषेक कश्यप, वीरेंद्र गौड़, रंजन मित्तल, रिंकू तिवारी, शंभू,देवेश वर्मा, विवेक पांडे, सूरज गुप्ता, सफीक अहमद, वकील खान, साजन, बलिराम मिश्रा सहित 31 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया।

टीम में स्वास्थ्यकर्मी राजकुमार त्रिपाठी, परामर्श दाता अनिता, एमपी डब्ल्यू सुरजीत कुमार, लैब टेक्नीशियन विजय मिश्रा, स्टाफ नर्स स्तुति त्रिपाठी, वाहन चालक कप्तान कुमार उपस्थित रहे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।