शिक्षा व्यवस्था में व्यापक बदलाव का आधार है नई शिक्षा नीति

Newswrap हिन्दुस्तान, सिद्धार्थ
share

Siddhart-nagar News - सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आईक्यूएसी) की ओर

शिक्षा व्यवस्था में व्यापक बदलाव का आधार है नई शिक्षा नीति

सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आईक्यूएसी) की ओर से शनिवार को गौतम बुद्ध प्रेक्षागृह में एक दिवसीय प्रबंधन विकास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विषय संस्थागत रूपांतरण के लिए प्रबंधन: नई शिक्षा नीति से प्राप्त दृष्टिकोण रहा। इसका उद्देश्य विश्वविद्यालय एवं उससे संबद्ध महाविद्यालयों में नई शिक्षा नीति-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन व संस्थागत गुणवत्ता संवर्धन को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. कविता शाह ने कहा कि नई शिक्षा नीति शिक्षा व्यवस्था में व्यापक बदलाव का आधार है। उन्होंने नवाचार, गुणवत्ता शिक्षा और प्रभावी नेतृत्व को विश्वविद्यालय के समग्र विकास के लिए आवश्यक बताते हुए शिक्षकों से छात्र-केंद्रित, कौशल आधारित और बहुविषयक शिक्षा पद्धति अपनाने का आह्वान किया।

साथ ही अनुसंधान, नवाचार और डिजिटल शिक्षा के समन्वय पर विशेष जोर दिया।आईक्यूएसी निदेशक प्रो. सौरभ ने कहा कि शिक्षा में प्रगति केवल नवीन प्रयोगों से ही संभव है। उन्होंने गुणवत्ता आधारित शिक्षा, अनुशासन और मूल्यपरक दृष्टिकोण को राष्ट्र निर्माण के लिए आवश्यक बताया। कुलसचिव डॉ.अश्वनी कुमार ने कहा कि शैक्षणिक और प्रशासनिक तंत्र के बीच तालमेल से ही बेहतर परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं। प्रथम सत्र में शैक्षणिक अधिष्ठाता प्रो. जितेंद्र कुमार सिंह ने समर्थ ईआरपी के माध्यम से प्रवेश प्रक्रिया पर प्रकाश डालते हुए डिजिटल प्रबंधन प्रणाली की उपयोगिता बताई। द्वितीय सत्र में डॉ. आशुतोष श्रीवास्तव ने नई शिक्षा नीति के प्रारूप, पाठ्यक्रम संरचना और बहुविषयक शिक्षा के महत्व को विस्तार से समझाया। तृतीय सत्र में प्रो. सौरभ ने महाविद्यालयों में गुणवत्ता संवर्धन, सतत मूल्यांकन और सुधार के उपायों पर विचार व्यक्त किए। हीरा लाल राम निवास महाविद्यालय, बुद्ध विद्यापीठ महाविद्यालय, जवाहरलाल नेहरू स्मारक स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रतन सेन स्नातकोत्तर महाविद्यालय और राजकीय महाविद्यालय बस्ती सहित लगभग 30 महाविद्यालयों के प्राचार्यों ने सहभागिता की। संचालन डॉ. शिवम शुक्ल ने किया। इस अवसर पर डॉ. दीप्ती गिरि, प्रो. नीता यादव आदि मौजूद रही।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।