Siddhart Nagar News: एसडीआर ने सेंट जेवियर्स को 3-0 से हराकर जीता फुटबाल खिताब
Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर में मेजर ध्यानचंद की जयंती पर फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। फाइनल में एसडीआर स्टेडियम ने सेंट जेवियर्स को 3-0 से हराकर खिताब जीता। प्रतियोगिता में आठ टीमों ने भाग लिया। इसके साथ ही जिला स्तरीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता भी हुई, जिसमें विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने पुरस्कार जीते।

Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। मेजर ध्यानचंद की जयंती व राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में रविवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में जूनियर बालक वर्ग फुटबाल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला खेला गया। रोमांचक मुकाबले में एसडीआर स्टेडियम की टीम ने सेंट जेवियर्स को 3-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता में कुल आठ टीमों ने प्रतिभाग किया। पहले सेमीफाइनल में एसडीआर स्टेडियम ने रघुवर प्रसाद जायसवाल सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इंटर कॉलेज को एकतरफा मुकाबले में 4-0 से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में सेंट जेवियर्स और खेलो इंडिया सेंटर के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। निर्धारित खेल के बाद पेनाल्टी शूटआउट में सेंट जेवियर्स ने 5-4 से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया।
फुटबाल प्रतियोगिता का फाइनल
फाइनल में एसडीआर स्टेडियम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए सेंट जेवियर्स को 3-0 से हराकर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा किया। इससे पहले खेलो इंडिया सेंटर की ओर से जिला स्तरीय जूनियर बालक एथलेटिक्स प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें 110 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
जिला स्तरीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता
लंबी कूद में आर्या राव प्रथम, सचिन द्वितीय और शिवशरण तृतीय रहे। 1500 मीटर दौड़ में विष्णु शर्मा ने पहला, अभिषेक कुमार ने दूसरा और अभिषेक यादव ने तीसरा स्थान हासिल किया। 100 मीटर में हिमांशु चौधरी प्रथम, आमोद द्वितीय और सत्येंद्र तृतीय रहे। अंत में विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए। इस दौरान क्रीड़ाधिकारी चंदन सिंह, क्रीड़ा भारती गोरक्ष प्रांत के अध्यक्ष अरुण प्रजापति, जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव सोनू गुप्त, देवेन्द्र पांडेय, विनोद त्रिपाठी, अंगद शर्मा, सत्य प्रकाश त्रिपाठी, कमलेन्द्र चौधरी, सौरभ पाल, सुमन सिंह, कमलेश पासवान आदि मौजूद रहे।


