Hindi NewsUttar-pradesh NewsSiddhart-nagar NewsMahesh Yogi Sets World Record by Reciting Hanuman Chalisa 2551 Times in 101 Hours

महेश योगी ने अनवरत 101 घंटे तक किया श्रीहनुमान चालीसा का पाठ, रिकॉर्ड दर्ज

Siddhart-nagar News - डुमरियागंज तहसील के महेश योगी ने मेरठ में 101 घंटे में 2551 बार श्रीहनुमान चालीसा का पाठ कर एक नया विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया है। यह उनकी संस्था दिव्य भारत निर्माण ट्रस्ट का 120वां रिकॉर्ड है।...

Newswrap हिन्दुस्तान, सिद्धार्थSat, 28 Dec 2024 05:00 PM
share Share
Follow Us on

डुमरियागंज‌, हिन्दुस्तान संवाद। डुमरियागंज‌ तहसील क्षेत्र के अल्लापुर मझारी गांव निवासी महेश योगी ने एक और कीर्तिमान स्थापित किया है। उन्होंने शुक्रवार को मेरठ में अनवरत 101 घंटे में 2551 बार श्रीहनुमान चालीसा का पाठ कर आध्यात्मिक क्षेत्र में इतिहास रचा है। इस उपलब्धि के साथ उनकी संस्था दिव्य भारत निर्माण ट्रस्ट के नाम 120वां विश्व रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। ट्रस्ट के सचिव अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि महेश योगी इन दिनों अयोध्या में निवास कर रहे हैं। उन्होंने धार्मिक जागृति एवं जन कल्याण के लिए मेरठ की धरा पर 101 घंटे तक श्रीहनुमान चालीसा का अनवरत 2551 पाठ कर अपने संस्थान दिव्य भारत निर्माण ट्रस्ट के नाम 120वां विश्व कीर्तिमान स्थापित किया है। डॉ. पुनीत गोयल केशव के संयोजन में पंचवटी एनक्लेव शताब्दी नगर मेरठ में दिव्य निर्माण ट्रस्ट द्वारा 20 दिसंबर को प्रातः आठ बजे से 24 दिसंबर को दोपहर एक बजे तक अनवरत 101 घंटे तक स्वामी महेश योगी ने एक ही आसन में बैठकर व निराजल रहकर बिना रुके 2551 श्रीहनुमान चालीसा पाठ कर जनकल्याण के लिए एक दिव्य अध्यात्मिक महा यज्ञानुष्ठान को पूर्ण किया है। विश्व का सबसे बड़ा एकल अनुष्ठान मानकर 27 दिसंबर को एशिया बुक रिकॉर्ड ने अपनी रिकॉर्ड बुक में भी अंकित कर लिया है। दिल्ली से आए एशिया बुक रिकॉर्ड के प्रतिनिधि विनोद कुमार सिंह व स्मिता सिंह ने संस्था की तरफ से प्रमाणपत्र देकर सम्मानित भी किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें