कई स्थानों पर लगा वाटर कूलर ख़राब, लापरवाही से रोष
चित्र परिचयगाई गई थी मशीन ठीक हालत में स्थानीय राहगीरों स्कूली बच्चों को मिलता था शुद्ध पानी डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। डुमरियागज कस्बे में ब्ल

डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। डुमरियागज कस्बे में ब्लॉक गेट सहित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने व अन्य स्थानों पर लगा वाटर कूलर बीते चार माह से खराब स्थिति में है। इस वजह से स्थानीय व राहगीरों को पानी पीने के लिए होटल व घरों के सामने लगे नल से पानी पीना मजबूरी हो गई है। वाटर कूलर को ठीक कराए जाने के लिए नगर पंचायत के जिम्मेदारों से शिकायत किया गया। लेकिन अब तक कोई भी ध्यान नहीं दिया गया है। बढ़ती गर्मी के कारण शीतल जल का सेवन कर प्यास न बुझा पाने की वजह से लोगों में रोष व्याप्त है।वार्डवासी
राकेश शास्त्री, घम्मल, कल्लू, अनिल कसौधन, नूरूल हुदा, रहमान, मुकेश कुमार का कहना है कि प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के सामने स्थित प्राथमिक विद्यालय गेट के बगल, लक्ष्मीनारायण मंदिर के बगल, डाक-बंगला के निकट, तहसील परिसर में गेट के बगल, ब्लाक गेट के सामने, बैदोला चौराहे पर लगा शीतल फिल्टर पेयजल मशीन लगाई गई है। जो बीते चार माह से ख़राब हो गया है। जिसकी वजह से पेयजल के लिए स्थानीय व राहगीरों को गर्मी के इन दिनों प्यास बुझाने के लिए इधर-उधर भटक कर होटल व घरों के सामने लगी नल से पानी पीना पड़ रहा है। अधिशाषी अधिकारी सचिन कुमार पटेल ने कहा कि मशीन तकनीकी कारणों से बंद हो गई है। जल्द ही मौके का निरीक्षण कर शीतल पेय जल मशीन को ठीक करा दिया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


