Siddhart Nagar News: हत्या के सात आरोपियों को जज ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा

हिन्दुस्तान, सिद्धार्थ
Follow us on Google News
share

Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर में हत्या के सात आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। आरोपियों पर 20-20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया। जिनके खिलाफ पुलिस ने धारा 147, 148, 302, 120(इ) के तहत मामला दर्ज किया था। यह मामला एएसजे बांसी द्वारा सुनवाई किया गया।

Siddhart Nagar News: हत्या के सात आरोपियों को जज ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा

Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। हत्या करने के सात आरोपियों पर इल्जाम साबित होने पर जज ने उन सबको आजीवन कारावास की सजा सुनाई। आरोपियों पर बीस-बीस हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। राजू मौर्य पुत्र भगवती मौर्य निवासी घूसडे़ सगरा थाना सोनहा जनपद बस्ती, जयश्री मौर्य पुत्र रामतीरथ मौर्य निवासी सुडि़या थाना त्रिलोकपुर, बिंद्रा उर्फ बिंद्रवती पत्नी रामउजागिर निवासी पटखौली थाना बांसी, श्यामनरायन उर्फ श्यामप्रकाश उर्फ चिनकू पुत्र मोतीलाल निवासी पटेलनगर थाना बांसी, जगदीश, विजय व भोलू उर्फ गोलू पुत्र रामउजागिर निवासी पटखौली थान बांसी के खिलाफ बांसी कोतवाली में धारा 147, 148, 302,120(इ) दर्ज हुआ था।इसी मामले में एएसजे बांसी ने आरोपियों को इल्जाम साबित होने पर आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

आरोपियों पर बीस-बीस हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। शासन की ओर से पैरवी अभियोजक ईश्वचन्द्र चन्द्र दूबे ने की।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।