ताल की जमीन को कब्जा मुक्त कराने की मांग
Newswrap हिन्दुस्तान, सिद्धार्थ
Siddhart-nagar News - बांसी के रामगढ़ में ताल की जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया है। यह कब्जा बाढ़ और बारिश के पानी की निकासी में बाधा डाल रहा है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि ताल की जमीन को कब्जा मुक्त कराया जाए। अधिशासी अधिकारी ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

बांसी। बांसी कस्बे के रामगढ़ में ताल की जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया है। आसपास के लोगों का कहना है कि पुरबौला गांव से बाढ़ व बारिश का पानी निकलने के लिए बनाए गए पुलिया के सामने तक लोगों ने दीवार खड़ी कर ली है। इससे रास्ता अवरुद्ध हो रहा है। साथ ही जल निकासी की समस्या भी उत्पन्न हो रही है। आसपास के लोगों ने ताल की जमीन को कब्जा मुक्त कराने की मांग की है। अधिशासी अधिकारी जयप्रकाश सिंह यादव का कहना है कि शीघ्र ही मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें:ऐतिहासिक तालाब को संजोने की उठी आवाज
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


