श्रीकृष्ण की बाल लीला की कथा सुन मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु

Newswrap हिन्दुस्तान, सिद्धार्थ
share

Siddhart-nagar News - 29 एसआईडीडी 20: शहर में चल रहे श्रीमद्भागवत में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म पर हर्षोउल्लास शहर के श्री सिहेंश्वरी देवी मंदिर के पास चल रहे श्रीमद्भागवत कथा

श्रीकृष्ण की बाल लीला की कथा सुन मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु

सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। शहर के श्री सिहेंश्वरी देवी मंदिर के पास चल रहे श्रीमद्भागवत कथा में रविवार की रात कथावाचक पंडित आलोकानंद दास ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीला एवं गोवर्धन पूजा के प्रसंग का वर्णन किया। इससे सुनकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए।उन्होंने बाल्यकाल की लीलाओं के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण की नटखट छवि का जीवंत चित्रण किया, इससे सुनकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो उठे। वहीं गोवर्धन पूजा प्रसंग सुनाते हुए उन्होंने बताया कि किस प्रकार भगवान श्रीकृष्ण ने इंद्र के अहंकार को तोड़ते हुए गोवर्धन पर्वत उठाकर ब्रजवासियों की रक्षा की। कार्यक्रम के दौरान वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा और श्रद्धालु राधे-श्याम के जयघोष के साथ भक्ति में लीन नजर आए।

इस मौके पर नर्वदेश्वर सिंह, उर्मिला सिंह, विधायक श्यामधनी राही, शेखर सिंह, माधव सिंह, विवेक सिंह, रमेश सिंह, सुनील त्रिपाठी, सौरभ पांडेय, जगन्नाथ मोदनवल, सोनू सिंह, मार्कण्डेय सिंह, मनोज सिंह, छेदी मोदनवाल, श्रीकांत शुक्ल, पिंटू मिश्र, ओम प्रकाश यादव आदि मौजूद रहे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।