Siddhart Nagar News: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी आज, सज गए कान्हा के दरबार
Siddhart Nagar News: 03 एसआईडीडी 44: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर शहर में सजी दुकानों पर खरीदारी को जुटी भीड़ 03 एसआईडीडी 44: 03 एसआईडीडी 44:

Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का पर्व जन्माष्टमी शुक्रवार को जिलेभर में आस्था और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। पर्व को लेकर शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक उत्साह का माहौल है। मंदिरों, घरों और पूजा पंडालों में कान्हा के दरबार सजकर तैयार हो गए हैं। कहीं बाल गोपाल का झूला सजाया गया है तो कहीं आकर्षक झांकियां तैयार की गई हैं। देर रात भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के साथ ही पूजा-अर्चना और भजन-कीर्तन का दौर शुरू ہوگا।
जन्माष्टमी की तैयारियाँ
जन्माष्टमी को लेकर पिछले कई दिनों से बाजारों में रौनक बनी हुई है। पूजा पंडालों और झांकियों को सजाने के लिए आयोजकों ने रंग-बिरंगी झालर, फूल-माला, पर्दे, कृत्रिम फूल, विद्युत झालर और अन्य सजावटी सामान की खरीदारी पूरी कर ली है। शहर के प्रमुख बाजारों में सजावटी सामग्री की दुकानों पर लोगों की भीड़ देखने को मिली। बच्चों और युवाओं में भी झांकियों को लेकर खासा उत्साह नजर आया। बाजार में इस बार भगवान श्रीकृष्ण के श्रृंगार से जुड़ी सामग्री की खूब बिक्री हुई। बाल गोपाल के लिए आकर्षक मुकुट, मोरपंख, बांसुरी, पीले वस्त्र, हार, कंगन, पायल और अन्य श्रृंगार सामग्री की लोगों ने खरीदारी की। छोटे बच्चों को कृष्ण और राधा के रूप में सजाने के लिए भी अभिभावकों ने पोशाक और मुकुट खरीदे। दुकानदारों के मुताबिक पर्व नजदीक आने के साथ बिक्री में तेजी आई। जन्माष्टमी को लेकर विभिन्न मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण की तैयारी की गई है। कई स्थानों पर मध्यरात्रि में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का उत्सव मनाया जाएगा। श्रद्धालु उपवास रखकर भगवान के जन्म की प्रतीक्षा करेंगे। जन्म के बाद आरती और पूजा-अर्चना के साथ प्रसाद वितरित किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में भी मंदिरों और सार्वजनिक स्थलों पर झांकियां सजाई गई हैं। पर्व को देखते हुए बाजारों में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर भी प्रशासन की ओर से आवश्यक तैयारियां की गई हैं। देर रात तक चलने वाले कार्यक्रमों को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है।
डुमरियागंज में उत्सव की रौनक
मंदिरों और थानों में बढ़ी रौनक, तैयारियां अंतिम दौर में
डुमरियागंज। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर डुमरियागंज तहसील मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्र में तैयारियां लगभग पूरी हो गई है। शुक्रवार की रात कान्हा की किलकारी गूंजेंगी। मंदिरों व थानों में साफ-सफाई के साथ सजावट का काम गुरुवार की देर शाम तक जारी रहा। डुमरियागंज कस्बा के अलावा ग्रामीण अंचलों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर उत्साह चरम पर है। विभिन्न गांवों के मंदिरों व निजी घरों में आकर्षक झांकियां सजाई जा रही हैं। जन्माष्टमी की रात भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रम होंगे。

