Hindi NewsUttar-pradesh NewsSiddhart-nagar NewsJoint Team Destroys Illicit Liquor in Siddharthnagar and Basti
आबकारी की संयुक्त टीम ने नष्ट किया 100 लीटर लहन व  शराब

आबकारी की संयुक्त टीम ने नष्ट किया 100 लीटर लहन व शराब

संक्षेप:

Siddhart-nagar News - शोहरतगढ़ में सिद्धार्थनगर और बस्ती की संयुक्त आबकारी टीम ने 100 लीटर लहन और शराब नष्ट की। कच्ची शराब बनाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 25 लीटर कच्ची शराब और 52 शीशी देशी-नेपाली शराब बरामद की गई।...

Sep 05, 2025 04:26 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सिद्धार्थ
share Share
Follow Us on

शोहरतगढ़। सिद्धार्थनगर व बस्ती आबकारी परिवर्तन की संयुक्त टीम ने गुरुवार को शोहरतगढ़, ढेबरूआ, मिश्रौलिया में दबिश देकर 100 लीटर लहन व शराब को नष्ट कर दिया। आबकारी निरीक्षक अमरेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में कच्ची शराब बनाने व बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ढेबरूआ थानाक्षेत्र रामनगर, पकड़िहवा, खैरीशीतल प्रसाद झुगहवां, मिश्रौलिया थाना क्षेत्र बैलिहवा व शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के छतहरी में दबिश दी गई। इस दौरान एक मकान के पीछे जमीन के अंदर छिपाकर रखी गई 100 लीटर लहन नष्ट कर दिया। 25 लीटर कच्ची व 52 शीशी देशी व नेपाली शराब बरामद कर हिरासत में ले लिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

दो लोगों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। निरीक्षक अमरेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि आबकारी टीम अभियान चलाकर कच्ची व नेपाल शराब बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने में लगी हुई है। देशी व अंग्रेजी शराब के अनुज्ञापियों को सख्त निर्देश दिया गया है कि नर्धिारित मूल्य से अधिक रुपये न लें। शिकायत मिली तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। देशी शराब की बिक्री करने वालों को निर्देश दिया गया है कि दुकानों पर बेवजह भीड़ न लगने दें। दबिश के दौरान आबकारी निरीक्षक प्रवर्तन बस्ती अब्दुल गफ्फार व आरक्षी मौजूद रहे।