Siddhart Nagar News: करंट लगने से मासूम की मौत, मचा कोहराम

हिन्दुस्तान, सिद्धार्थ
Follow us on Google News
share

Siddhart Nagar News: भवानीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। भवानीगंज थाना क्षेत्र के भड़रिया गांव में बुधवार को करंट लगने से

Siddhart Nagar News: करंट लगने से मासूम की मौत, मचा कोहराम

Siddhart Nagar News: भवानीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। भवानीगंज थाना क्षेत्र के भड़रिया गांव में बुधवार को करंट लगने से मासूम बालक की मौत हो गई। भड़रिया गांव निवासी अखलाक (10) पुत्र इरफान अपने घर के सामने शिव मन्दिर के पास गया था। तभी वहां 11 हज़ार लाइन से लटक रहे तार की चपेट में आ कर घायल हो गया। परिजन उसे लेकर सीएचसी बेंवा ले गए जहां डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। लोगों का आरोप है कि घटना विद्युत विभाग के लापरवाही से हुई है। हाईटेंशन तार जमीन से थोड़ा ऊपर लटका हुआ था। इससे मासूम बालक उसकी चपेट में आ गया और उसकी जान चली गई।

वहीं घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। प्रभारी थानेदार राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है,तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। एसडीओ विद्युत संजय यादव ने बताया कि संबंधित अवर अभियंता से जबाब तलब कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsSiddhart-nagar NewsSiddhart Nagar News: करंट लगने से मासूम की मौत, मचा कोहराम