
सीमा पर सुरक्षा का कड़ा पहरा फिर भी नेपाल पहुंची भारतीय खाद
संक्षेप: Siddhart-nagar News - चित्र परिचयसीमा पर सुरक्षा का कड़ा पहरा फिर भी नेपाल पहुंची भारतीय खादसीमा पर सुरक्षा का कड़ा पहरा फिर भी नेपाल पहुंची भारतीय खादसीमा पर सुरक्षा का कड
सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। जिले की सीमा नेपाल से सटी है। तस्करी रोकने के लिए एसएसबी, कस्टम, सिविल पुलिस लगी है फिर भी तस्कर आसानी से सीमा पर भारतीय सामानों को पहुंचा दे रहे हैं। नेपाल के कपिलवस्तु जिले के यशोधरा गांवपालिका वार्ड नंबर सात मर्यादपुर में नेपाली पुलिस ने 218 बोरी भारतीय यूरिया बरामद कर सीमा सुरक्षा की पोल को खोल कर रख दिया है। लोग सीमा सुरक्षा को लेकर सवाल भी खड़े कर रहे हैं। जिले में खाद की क्राइसिस है। सुबह से शाम तक किसान लाइन लगाए समितयों के बाहर खड़े रह रहे हैं लेकिन उन्हें एक बोरी भी नहीं मिल पा रही है।

एक ओर जहां समितियों से खाद मिलने का संकट है वहीं दूसरी ओर तस्करों को भरपूर खाद मिल जा रही है। सोमवार शाम को नेपाल के कपिलवस्तु जिले के यशोधरा गांवपालिका वार्ड नंबर सात मर्यादपुर के पश्चिम एक बगीचे में 218 बोरी भारतीय यूरिया रखी गई था। इसकी जानकारी नेपाल के सुठौली कस्टम कार्यालय और सशस्त्र पुलिस बल बीओपी डंगरी को मिली तो दोनों ने संयुक्त रूप से छापामारी कर भारतीय यूरिया खाद की बरामदगी कर ली। कस्टम कार्यालय के प्रमुख किरण विष्ट ने बताया कि संयुक्त गश्ती टीम ने बगीचे में छिपाकर रखी गई भारतीय यूरिया खाद को जब्त कर लिया है। बरामद खाद को आगे की कार्रवाई के लिए कस्टम कार्यालय ले जाया गया है। नेपाल में बरामद भारतीय यूरिया ने दिन-रात सीमा की रखवाली का दावा करने वाला सुरक्षा एजेंसियों की पोल खोल दी है। लोग सवाल कर रहे हैं कि जब सीमा पर इतनी एजेंसियां तस्करी रोकने को सक्रिय है तब कैसे भारतीय सामान बगैर कस्टम के नेपाल पहुंच जा रहे हैं?

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




