110 फीट ऊंचे तिरंगे को पुनः फहराने की मांग

हिन्दुस्तान, सिद्धार्थ
Follow us on Google News
share

भारतीय मानवाधिकार जागृति संगठन ने बांसी के नेताजी सुभाष चंद्र बोस पार्क में 110 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज को फिर से फहराने की मांग की है। संगठन के सदस्यों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा, जिसमें कहा गया कि वर्तमान में ध्वज नहीं फहराया जा रहा है। एसडीएम ने ध्वज फहराने का आश्वासन दिया है।

110 फीट ऊंचे तिरंगे को पुनः फहराने की मांग

बांसी। भारतीय मानवाधिकार जागृति संगठन ने बुधवार को बांसी कस्बे के राप्ती पुल के समीप स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस पार्क में स्थापित 110 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगा) को पुनः सम्मान पूर्वक फहराने की मांग करते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है। जिला उपाध्यक्ष देवेन्द्र धर द्विवेदी व संयोजक सतीश चन्द्र त्रिपाठी के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में कहा कि राप्ती पुल के समीप नेताजी सुभाष चंद्र बोस पार्क में 110 फीट ऊंचे पोल पर राष्ट्रीय ध्वज स्थापित किया गया था। वर्तमान समय में उस पोल पर राष्ट्रीय ध्वज नहीं फहराया जा रहा है। उन्होंने पोल पर फिर से तिरंगा फहराने की मांग की है।

एसडीएम निखिल चक्रवर्ती ने शीघ्र ही तिरंगा फहराने की बात कही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।