बांसी में स्वगणना अभियान का हुआ शुभारंभ

Newswrap हिन्दुस्तान, सिद्धार्थ
share

Siddhart-nagar News - 07 एसआईडीडी 01: बांसी में नगर पालिका अध्यक्ष चमन आरा ने स्व गणना अभियान का किया शुभारंभ

बांसी में स्वगणना अभियान का हुआ शुभारंभ

बांसी। हिन्दुस्तान संवाद भारत सरकार की ओर से आयोजित जनगणना 2027 के अंतर्गत स्वगणना कार्य का गुरुवार को विधिवत शुभारंभ हो गया। नगर पालिका अध्यक्ष के आवास पर अध्यक्ष चमन आरा, उनके पति मोहम्मद इदरीश पटवारी और अधिशासी अधिकारी जय प्रकाश सिंह यादव व बाबू जमील अहमद ने पोर्टल के माध्यम से अपनी स्वगणना स्वयं पूर्ण कर अभियान की शुरुआत की।अधिशासी अधिकारी ने कहा कि स्वगणना का कार्य सात मई से प्रारंभ होकर 21 मई तक चलेगा। इस प्रक्रिया के तहत नागरिक स्वयं ऑनलाइन माध्यम से अपनी और अपने परिवार की जानकारी दर्ज कर सकते हैं। चेयरमैन पति मोहम्मद इदरीश पटवारी ने कहा कि जनगणना राष्ट्र के विकास और योजनाओं के निर्माण का आधार होती है।

तकनीक के इस दौर में स्वगणना की सुविधा नागरिकों के लिए बेहद सरल है। अधिशासी अधिकारी ने क्षेत्रीय जनता से अपील की है कि सभी लोग निर्धारित पोर्टल se.census.gov.inपर जाकर अपनी स्वगणना समय पर पूर्ण करें और जनगणना 2027 को संपन्न कराने में प्रशासन का सहयोग करें।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।