Hindi NewsUttar-pradesh NewsSiddhart-nagar NewsIndia-Nepal Border Security Heightened After Delhi Blast Alert
संदिग्धों की तलाश में सुरक्षा एजेंसियां व खुफिया तंत्र ने बढ़ाई सक्रियता

संदिग्धों की तलाश में सुरक्षा एजेंसियां व खुफिया तंत्र ने बढ़ाई सक्रियता

संक्षेप: Siddhart-nagar News - दिल्ली में धमाके के बाद सिद्धार्थनगर जिले में भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। सुरक्षा एजेंसियां संदिग्धों पर नज़र रख रही हैं और बिना जांच के किसी को भी सीमा पर प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। डॉग स्क्वायड की मदद से चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

Thu, 13 Nov 2025 10:53 AMNewswrap हिन्दुस्तान, सिद्धार्थ
share Share
Follow Us on

सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। दिल्ली में धमाका होने की खबर के साथ भारत-नेपाल सीमा के साथ पूरे जिले को अलर्ट कर दिया गया है। जिले भर में चेकिंग अभियान तो चल ही रहा है भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सुरक्षा एजेंसियां व खुफियातंत्र संदिग्धों पर नजर बनाए हुए हैं। सीमा पर बिना जांच के किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। डॉग स्क्वायड की भी मदद ली जा रही है। जिले का उत्तरी छोर नेपाल सीमा से सटा हुआ है। भारत-नेपाल सीमा पूरी तरह से खुली हुई। हर खेत की मेड़ एक-दूसरे देशों को जोड़ने का काम करती है। मेन बॉर्डर पर तो सुरक्षा का कड़ा पहरा हमेशा रहता है लेकिन गैरपरंपरागत मार्गों पर नजर बनाए रखने के लिए सुरक्षा एजेंसियों को पेट्रोलिंग करनी पड़ती है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

तस्कर गैरपरंपरागत मार्गों का प्रयोग कर आसानी से तस्करी का सामान इधर से उधर करते रहते हैं। सीमा से सटे गांव उनके लिए लाभकारी साबित होते हैं। खुली सीमा का फायदा शरारती तत्व भी उठा सकते हैं ऐसे में दिल्ली में धमाका होने के बाद सीमा पर सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है। सुरक्षा एजेंसियों के साथ खुफियातंत्र सक्रिय हो गया है। संदिग्धों पर नजर जमाए हुए है जिससे वह देश की सीमा में अमन के लिए खतरा न बन सकें। सीमावर्ती गांवों पर भी नजर बनी हुई है जिससे कोई घुसपैठिया शरण न लेने पाए। सीमा पर सामानों, वाहनों के साथ व्यक्तियों की गहन तलाशी ली जा रही है। बगैर तलाशी के किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। सामानों की जांच में डॉग स्क्वायड की भी मदद सुरक्षा एजेंसियां ले रही है जिससे किसी प्रकार की चूक न होने पाए। पहचानपत्र देखने के बाद इंट्री सीमापार से आने वालों के पहचानपत्र देखे जा रहे हैं। उनसे भारत आने का मकसद भी जाना जा रहा है। पूरी तरह से संतुष्ट होने के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है। पहले सीमा पर पहचानपत्र नहीं देखे जाते थे लोग आसानी से आ जा रहे थे लेकिन जब से पाकिस्तानी नागरिक सीमा हैदर ने खुनुवा सीमा से भारत में प्रवेश किया तभी से पहचानपत्र दिखाना अनिवार्य कर दिया गया है। भारत-नेपाल सीमा से लेकर पूरा जिला अलर्ट है। सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। रात में चौकसी और बढ़ा दी गई है। सुरक्षा एजेंसियों को जरूरी हिदायत दी गई है। डॉ.अभिषेक महाजन, एसपी